{"_id":"a5fff0197930a4aea4eb5082d2138045","slug":"jammu-secretariat-reopen-in-jammu-on-nov-10-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू पहुंचा दरबार, कामकाज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू पहुंचा दरबार, कामकाज शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 10 Nov 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरबार मूव की परंपरा के तहत शीतकालीन राजधानी जम्मू में सचिवालय और संबंधित कार्यालयों में कामकाज शुरू हो गया है। सुबह साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को गॉर्ड ऑफ ऑनर देते हुए दरबार शुरू किया गया। प्रशासनिक स्तर पर दरबार में कामकाज शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
आचार सहिंता के चलते मीडिया को दरबार के भीतर घुसने की अनुमति नहीं दी गई। दरबार मूव की तमाम तैयारियां कलपूरी कर ली गईं थीं। खतरे को देखते हुए सचिवालय और इसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सचिवालय के सामने वाली सड़क को आम यातायात के लिए हर बार की तरह बंद कर दिया गया है। रविवार को मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल खांडे ने अधिकारियों की बैठक में दरबार मूव प्रबंधों का जायजा लिया था।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के चलते इस बार दरबार मूव के पहले दिन सियासी चेहरे कम ही दिखेंगे। दरबार के साथ करीब आठ हजार मुलाजिम भी ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर से जम्मू शिफ्ट हो रहे हैं। इनके लिए एस्टेट विभाग की कालोनियों में उपलब्ध करीब 3500 क्वार्टरों के अलावा होटलों में 520 कमरे भी ले लिए गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के लिए करीब सौ मकान किराये पर लिए गए हैं। दरबार मूव के प्रबंधों का जिम्मा संभालने वाले एस्टेट विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विनोद बहल का कहना है कि दरबार मूव सफलतापूर्वक हो गया है।