फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, search operation

Jammu News: जम्मू में अलर्ट जारी, जगह-जगह चलाया वाहनों की तलाशी का अभियान

विज्ञापन
jammu, search operation
सेना और पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों से भी सतर्कता बरतने की अपील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पहले कश्मीर और अब अखनूर एलओसी पर आतंकी हमलों के बाद पूरे जम्मू सूबे में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सोमवार को अखनूर और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों से जम्मू आने वाले वाहनों की गहन तलाशी की गई। जगह-जगह नाके लगाकर पुलिस ने वाहनों को खंगाला।
जिला पुलिस की तरफ से सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। वहीं, सेना और पुलिस को दिवाली तक अलर्ट रहने के साथ ही अधिक गश्त और सतर्कता बढ़ाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

एडीजीपी जम्मू आनंद जैन का कहना है कि पूरे क्षेत्र में स्थिति नियंत्रित है। लोगों का चाहिए कि वे शांति बनाए रखें और किसी तरह की घबराहट महसूस न करें। बता दें कि अगले तीन दिन तक सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती है। धनतेरस, दिवाली, भैया दूज, विश्वकर्मा दिवस आदि हैं। इसे लेकर बाजारों में भारी भीड़ है। आतंकी संगठन नुकसान पहुंचाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed