फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu scam news: web of giving three thousand rupees every month on an investment of five thousand

पैसे दोगुने के लालच में ठगी: पांच हजार के निवेश पर हर माह तीन हजार देने का बुना जाल, हजारों लोग ठगे

Wed, 20 Dec 2023 05:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 20 Dec 2023 05:00 PM IST
सार

पीड़ितों ने बताया कि छन्नी में एक साल से कंपनी का कार्यालय चल रहा था। उसका काम लोगों को सदस्यता देना था। एक बार में पांच हजार रुपये निवेश करने को कहा जाता था। 

विज्ञापन
jammu scam news: web of giving three thousand rupees every month on an investment of five thousand
Online Scam - फोटो : iStock

विस्तार

पैसे दोगुने के लालच में प्रदेश सहित जिले के हजारों लोगों की जमा पूंजी डूब गई। एक सर्वे कंपनी ने ऐसा जाल बुना कि निवेश की आड़ में लोग ठगी का शिकार होते गए। यही नहीं, शुरुआत में शातिरों ने कुछ पैसे भी दिए। जब लोगों की सूची हजारों में चली गई तो पैसे देने बंद करने के बाद कंपनी संचालक भाग गए। 
विज्ञापन


पीड़ितों को एक बार में पांच हजार रुपये के निवेश पर हर महीने तीन हजार देने का झांसा दिया जाता था। हर दिन 50 प्रश्न पूछे जाते थे, जिनका सही जवाब देने पर पैसा मिलने का दावा किया जाता था। हैरानी की बात है कि करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े की भनक पुलिस को अब तक लग नहीं पाई है।
विज्ञापन


नाम नहीं छापने की शर्त पर पीड़ितों ने बताया कि छन्नी में एक साल से कंपनी का कार्यालय चल रहा था। उसका काम लोगों को सदस्यता देना था। एक बार में पांच हजार रुपये निवेश करने को कहा जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वेब आईडी मिलती थी, जिस पर प्रतिदिन 50 प्रश्न विभिन्न उत्पादों के उपयोग से संबंधित पूछ जाते थे। सही जवाब देने पर 15 दिन बाद आईडी धारक के बैंक खाते में 1500 रुपये डाले जाते थे। इसके अलावा कंपनी की योजना को दूसरों के साथ साझा करने पर बोनस के रूप में भी पैसा दिया जाता था। कुछ समय तक कंपनी ने वादे के तहत पैसा दिया, लेकिन कुछ दिन से कंपनी के प्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर बंद हो गए।

जब लोग कार्यालय पहुंचे तो ताला लटका था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कंपनी के खिलाफ लोगों ने आपबीती साझा की। कई लोगों ने तो 20 से 50 तक आईडी बनाई थीं और लाखों का निवेश किया था। पीड़ितों के अनुसार 59 करोड़ का फर्जीवाड़ा हुआ है। कंपनी के कश्मीर संभाग में सोपोर, बारामुला, बड़गाम, पटन, श्रीनगर और पुलवामा में भी कार्यालय हैं। पुलिस ने शाम को करण नगर में स्थित कार्यालय को सील किया है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने भी बनाया निशाना

पीड़ित ने बताया, किसी से कंपनी के बारे में सुना तो पांच हजार रुपये का निवेश कर आईडी ली। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा। प्रतिदिन 50 प्रश्नों का उत्तर देने पर हर 15 दिन में 15-15 हजार रुपये खाते में आते रहे। एक महीने में तीन हजार रुपये घर बैठे कमा लिए। रिश्तेदारों को कंपनी के बारे में बताया और उन्होंने आईडी लेकर निवेश किया। किसी ने 10 तो किसी ने 20 आईडी ली। 

अब कंपनी अचानक बंद हो गई, जितना पैसा लगाया सब चला गया। कंपनी प्रतिनिधि का फोन व कार्यालय बंद है। अन्य पीड़िता ने कहा कि कंपनी का विज्ञापन देखा। इसके बाद कार्यालय में संपर्क किया, फिर सोशल मीडिया पर कुछ इन्फ्लुएंसर का वीडियो देखा। इसमें निवेश के लिए कहा गया। पहले 30 हजार रुपये लगाए, जो डूब गए। कर्ज लेकर एक लाख रुपये से ज्यादा निवेश किया, मगर कंपनी बंद हो गई। कंपनी के अधिकांश प्रतिनिधि देश के अन्य राज्यों से हैं।

एक दिन पहले ही कुछ लोगों ने कंपनी के बारे में बताया था कि संचालक धोखाधड़ी कर फरार हो गए हैं। फिलहाल अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। -मोहम्मद सदीक, एसएचओ, पुलिस स्टेशन छन्नी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed