{"_id":"5e36acbe8ebc3e7d5b70d002","slug":"jammu-s-wanted-rogue-caught-with-heroine","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः कुख्यात बदमाश शांटू हीरोइन के साथ पकड़ा गया, कई संगीन वारदातों को दे चुका है अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः कुख्यात बदमाश शांटू हीरोइन के साथ पकड़ा गया, कई संगीन वारदातों को दे चुका है अंजाम
Sun, 02 Feb 2020 04:34 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 02 Feb 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू पुलिस ने कुख्यात बदमाश सुरेंद्र सिंह उर्फ शांटू को पकड़ लिया है, इस पर सतवारी और गांधी नगर थाने में कई अपराध के कई मामले दर्ज हैं। हत्या के प्रयास, अवैध रूप से हथियारों का इस्तेमाल और फिर नशे की तस्करी के कई मामले शांटू पर दर्ज हैं। उसे चट्ठा इलाके में दबिश देकर दबोचा गया। पांच साल से वह फरार था। पुलिस ने उसे हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने कहा कि आरोपी कुख्यात बदमाश है। उस पर कई तरह के केस चल रहे हैं। कई साल जेल में भी रहा है। एक गैंग का सदस्य रह चुका है। इसकी लंबे समय से तलाश थी। पहले बदमाशी से क्षेत्र में दहशत फैला रखा थी। अब नशा तस्करी से समाज को खराब कर रहा था। पुख्ता सूचना के आधार पर उसे पकड़ा गया है। कुछ और सामान भी बरामद हो सकता है।
विज्ञापन