{"_id":"63e9d6f4d4d2858c1d0a2e56","slug":"jammu-rspura-young-man-beaten-to-death-in-marriage-cermony-news-follow-up-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसपुरा: पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो पीट-पीट कर मार डाला, शादी में गए एक युवक ने लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसपुरा: पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो पीट-पीट कर मार डाला, शादी में गए एक युवक ने लगाया आरोप
Mon, 13 Feb 2023 11:51 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:51 AM IST
सार
जीएमसी में मृतक रमन के साथ शादी समारोह में गए एक युवक ने आरोप लगाया है कि आरएस पुरा में शादी समारोह में डीजे में डांस के दौरान पर मृतक रमन की पत्नी से युवकों ने छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन
Jammu RSpura
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के आरएस पुरा में शादी समारोह में डीजे में डांस के दौरान पर मृतक रमन की पत्नी से युवकों ने छेड़छाड़ की थी। इसका विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट हुई। एक, दो नहीं करीब 30 से 35 युवक ने उसे पीटा है। यह आरोप जीएमसी में रमन के साथ शादी समारोह में गए एक युवक ने लगाया है।
विज्ञापन
साथ ही उसने बताया कि काफी देर तक विरोध हुआ। इसके बाद उसे खींच कर ले गए थे। इसके बाद पता चला कि रमन गिर पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मृतक के परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, रविवार को जीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दौरान मौजूद मृतक के पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों ने कहा है कि न्याय नहीं मिला तो चक्का जाम करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। पुलिस ने भी इनके साथ सहयोग नहीं किया है।
विज्ञापन
जांच के लिए बोला गया तो पुलिस वाले धमकाने लगे। न्याय के लिए उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। प्रधान मलकपुर दिनेश लाल ने बताया कि मौत पर दुख है। 30 से 35 लड़कों ने बेरहमी से मारपीट की है। इससे उसकी मौत हुई है। पुलिस अभी तक एक आरोपी को ही हिरासत में ले पाई है।