फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: relaxation in curfew during day time, continues in night, schools open, college closed

जम्मू में दिन का कर्फ्यू खत्म, रात में जारी, आज से खुले स्कूल, एहतियात के तौर पर कालेज रहेंगे बंद

Thu, 21 Feb 2019 01:40 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 21 Feb 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Jammu: relaxation in curfew during day time, continues in night, schools open, college closed
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू प्रशासन ने शहर के हालात सामान्य होने के बाद दिन का कर्फ्यू हटा दिया है। एहतियात के तौर पर रात को कर्फ्यू जारी रहेगा। वीरवार से सभी स्कूल खुल गए हैं और शेड्यूल के मुताबिक परीक्षाएं होंगी। सभी प्रकार के यात्री वाहनों को चलने की अनुमति दे दी गई है। 
विज्ञापन


उपायुक्त रमेश कुमार और एसएसपी तेजेंद्र सिंह ने बुधवार को संयुक्त पत्रकार वार्ता में बताया कि जम्मू शहर में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को चरणबद्ध तरीके से दी गई ढील दी गई थी। इस दौरान सभी इलाकों में हालात सामान्य रहे। कहीं से किसी भी प्रकार की कोई घटना सामने नहीं आई। इसके बाद दिन का कर्फ्यू हटा दिया गया है।
विज्ञापन


जबकि रात 8 बजे से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। वीरवार से स्कूल खोल दिए जाएंगे लेकिन एहतियात के तौर पर कालेज बंद रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक यात्री वाहनों को सुचारु तरीके से चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टू जी इंटरनेट सेवाएं बहाल
उपायुक्त रमेश कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह एक बार फिर स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इंटरनेट सेवा को बहाल करने को लेकर उन्होंने बताया कि बुधवार शाम आठ बजे से टू जी इंटरनेट सेवा बहाल की गई हैं। 

बाजारों में दिनभर खरीदारी 
बुधवार को दिन में ढील मिलने के कारण सभी बाजारों में खरीदारों की भीड़ नजर आई। सभी इलाकों में जनजीवन सुचारु रूप से चलता रहा। सार्वजनिक वाहन न चलने से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। 

युवती के अपहरण की अफवाह फैलाने वालों पर एफआईआर 

एसएसपी तेजेंद्र सिंह ने बताया कि बाग ए बाहु थाने में 16 फरवरी को युवती के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। अली मोहम्मद ने मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद अफवाहों का दौर जारी हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती को बरामद कर लिया। उसके बयान कोर्ट में दर्ज करवाए गए है। युवती ने बताया हैं कि वह परिवारवालों से परेशान थी। अपनी मर्जी से रिश्तेदार के घर गई थी। पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है। इसमें कुछ मीडिया कर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed