फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Reasi Election: Voting strategy being made after campaign hustle and bustle continues in politcal parti

Jammu Reasi Election: प्रचार के बाद बन रही मतदान की रणनीति, राजनीतिक दलों के कार्यालयों में गहमागहमी जारी

Thu, 25 Apr 2024 03:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 03:09 PM IST
सार

बूथ और ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जा रही हैं। जिसमें अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया जाएगा।। शहीदी चौक स्थित कांग्रेस मुख्यालय में दिनभर मतदान की रणनीति को लेकर चर्चाओं का क्रम जारी है।

विज्ञापन
Jammu Reasi Election: Voting strategy being made after campaign hustle and bustle continues in politcal parti
राजनीतिक दलों के कार्यालयों में चर्चाओं का दौर जारी - फोटो : अमित वर्मा, जम्मू

विस्तार

जम्मू संसदीय सीट पर प्रचार थमने के बाद शुक्रवार के चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों में गहमागहमी देखने को मिल रही है। दलों के नेता और कार्यकर्ता कल के चुनाव के लिए रणनीति और कार्यनीति तय कर रहे हैं। मतदान के दौरान जिम्मेदारियां बांटी जा रही है। नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए उत्साह देखा जा रहा है। इस सीट पर 22 उम्मीदवार मैदान में हैं।

विज्ञापन


मतदान से ठीक एक दिन पहले वीरवार को प्रमुख दलों में भाजपा और कांग्रेस की ओर से मतदान अधिक से अधिक करवाने के लिए पूरी ताकत झोंकी गई है। भाजपा चुनाव कार्यालय में सुबह से ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। इसमें बूथ स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय की गई है। भाजपा ने 100% मतदान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी है। पार्टी की ओर से पोलिंग एजेंट को 26 अप्रैल की सुबह 5:30 से 6:00 बजे के बीच पोलिंग बूथ पर तैनात होने को कहा गया है।
विज्ञापन


बूथ और ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जा रही हैं। जिसमें अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया जाएगा।। शहीदी चौक स्थित कांग्रेस मुख्यालय में दिनभर मतदान की रणनीति को लेकर चर्चा होती रही ।इस दौरान कई वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय में दिनभर मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबंधित बूथ स्तर पर शुक्रवार सुबह 6:30 बजे पहुंचने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jammu Reasi Election: Voting strategy being made after campaign hustle and bustle continues in politcal parti
रियासी - फोटो : विकास बड़ू, रियासी
रियासी में 425 मतदान केंद्र पर होगा मतदान, सज रहे केंद्र

रियासी में शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए वीरवार सुबह से दोपहर तक कर्मचारी ईवीएम मशीन के साथ अपने अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। जिला की तीन विधानसभा रियासी, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और गुलाबगढ़ में कुल 425 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

डीसी रियासी विशेष पाल महाजन और एसएसपी मोहिता शर्मा ने वीरवार को चुनावी ड्यूटी पर जाने वाले वाहनों और कर्मचारियों की सुरक्षा प्रबंधों को देखा और उन्हें जरूरी आदेश भी जारी किए। इसके साथ ही मॉडल पोलिंग स्टेशनों का भी दौरा किया। मतदान केंद्रों को रंग-बिरंगी चुन्नियों के साथ सजाने का काम जारी है। मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए, इस पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

जम्मू लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल, शुक्रवार को दूसरे चरण में मतदान होने जा रहा है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक जारी रहेगा। गुरुवार सुबह से ही पोलिंग बूथ पर पोलिंग पार्टियों के दल पहुंचना शुरू हो गए हैं। ईवीएम व जरूरी कागजात लेकर पोलिंग अधिकारी मतदान केंद्रों के लिए रवाना होना शुरू हो गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed