फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Reasi bus terror attack: Four from Rajasthan, three from UP among nine victims

Reasi Terror Attack: रियासी हमले में दो वर्षीय मासूम सहित राजस्थान के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Mon, 10 Jun 2024 04:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 04:48 PM IST
सार

रियासी डीसी विशेष पॉल महाजन ने बताया कि बस के चालक और कंडक्टर समेत सभी नौ पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। दोनों रियासी के रहने वाले थे। 

विज्ञापन
jammu Reasi bus terror attack: Four from Rajasthan, three from UP among nine victims
रियासी में सर्च ऑपरेशन - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला रियासी में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुए घातक आतंकी हमले के नौ पीड़ितों की मौत हो गई। पीड़ितों में चार राजस्थान के थे, जिनमें एक दो वर्षीय लड़का भी शामिल था। इनमें तीन उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। इस हमले में करीब 41 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन


रियासी के पौनी में रविवार शाम करीब 6.10 बजे तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। बस शिवखोड़ी मंदिर से कटड़ा जा रही थी। गोलीबारी के बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (रियासी) विशेष पॉल महाजन ने बताया कि बस के चालक और कंडक्टर समेत सभी नौ पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। दोनों रियासी के रहने वाले थे। चालक विजय कुमार दसानू राजबाग गांव का रहने वाला था, जबकि कंडक्टर अरुण कुमार कटड़ा के कंडेरा गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में राजिंदर प्रसाद, ममता साहनी, पूजा साहनी और उनका दो वर्षीय बेटा टीटू साहनी की मौत हो गई। ये सभी राजस्थान के जयपुर के रहने वाले थे। इसके अलावा शिवम गुप्ता, रूबी और 14 वर्षीय अनुराग वर्मा उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। जिला प्रशासन शवों को उनके संबंधित राज्यों में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है।


उन्होंने बताया कि हमले में तीन से 50 साल की उम्र के 41 लोग घायल हुए। इनमें से 10 को गोली लगी और सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर है। महाजन ने बताया कि 18 घायलों का जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में, 14 का नारायणा अस्पताल में और नौ का रियासी के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में 34 उत्तर प्रदेश, पांच दिल्ली और दो राजस्थान के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed