{"_id":"666aea037a508782ef00b0a8","slug":"jammu-reasi-bus-terror-attack-50-detained-search-expanded-to-far-flung-areas-of-reasi-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Reasi Terror Attack: रियासी में खोजे जा रहे जंगल और पहाड़, पूछताछ के लिए 50 लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Reasi Terror Attack: रियासी में खोजे जा रहे जंगल और पहाड़, पूछताछ के लिए 50 लोगों को हिरासत में लिया
Thu, 13 Jun 2024 06:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 13 Jun 2024 06:16 PM IST
सार
आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान का विस्तार रियासी जिले के दूरदराज के अरनास और माहोर क्षेत्रों तक जारी है। यह इलाके 1995 से 2005 के बीच आतंकवादियों के गढ़ रहे थे।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला रियासी सहित अन्य पहाड़ी और जंगली इलाकों में आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रियासी में पुलिस ने आतंकवादी हमले की जांच के सिलसिले में करीब पचास लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान का विस्तार रियासी जिले के दूरदराज के अरनास और माहोर क्षेत्रों तक जारी है। यह इलाके 1995 से 2005 के बीच आतंकवादियों के गढ़ रहे थे। एक बार फिर आतंकियों की इन इलाकों में मौजदूगी के बाद सुरक्षाबलों ने अपने अभियान तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
एक पुलिस प्रवक्ता ने ने कहा कि 50 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मामले में जांच जारी है। उन लोगों की पहचान की जा रही है जो आतंकियों को मदद पहुंचाने या उन्हें किसी भी तरीके से सहयोग करने में शामिल रहे हों।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने और क्षेत्र के सभी निवासियों और सैलानियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रियासी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत अधिकारियों को रिपोर्ट करने का आग्रह किया है।