फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu ran with the message of unity, peace and innovation

Jammu News: एकता, शांति और नवाचार का संदेश के साथ दौड़ा जम्मू

विज्ञापन
Jammu ran with the message of unity, peace and innovation
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर की सड़कों पर रविवार की सुबह नया इतिहास रचा गया। उमस भरी गर्मी के बावजूद शहरवासी 10 और पांच किलोमीटर की रन फाॅर पीस एंड इनोवेशन में दौड़े। जम्मू विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से सतवारी तक 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर एकता, शांति और नवाचार का संदेश दिया।
भारतीय वाणिज्य मंडल (आईसीसी) जम्मू की ओर से इस दौड़ का आयोजन किया था। दौड़ को खेल मंत्री सतीश शर्मा और जीओसी 26 आईएनएफ डिवीजन के मेजर जनरल मुकेश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईसीसी जम्मू के चेयरमैन राहुल सहाय ने कहा कि यह दौड़ सिर्फ फिटनेस के बारे में नहीं है, यह जम्मू को नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमशीलता की भावना के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक प्रतीकात्मक कदम है। जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय ने कहा कि शांति और नवाचार का विषय विश्वविद्यालय के मूल मूल्यों के साथ मेल खाता है।
विज्ञापन


10 किलोमीटर वर्ग में इन्होंने बाजी मारी
अंडर-18 लड़कों में सुमंत सूदन ने एक घंटा चार मिनट और 26 सेकेंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। आदित्य खजूरिया एक घंटा 23 मिनट और 36 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, पांच किमी दौड़ में अंडर-18 लड़कों में आर्यन शर्मा ने 23:46 मिनट और लड़कियों में शाबू देवी ने 28:26 मिनट में दौड़ पूरी कर पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 से 35 आयु वर्ग (पुरुष) में राघव शर्मा 41 मिनट तीन सेकेंड के साथ विजेता बने। महिलाओं में रिम्पी देवी ने एक घंटा चार मिनट और 42 सेकेंड के साथ पहला स्थान हासिल किया।
36-45 आयु के पुरुष वर्ग में राम रख संगर ने 42:48 मिनट तो महिलाओं में कीर्ति 57:7 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया।
46-55 आयु के पुरुष वर्ग में अमित कुमार 43:15 मिनट तो महिलाओं में मनमिंदर कौर 48:34 मिनट में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल पाया।
56 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष वर्ग में शाम सूरी ने 52:14 मिनट में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया जबकि महिलाओं में रेखा कटोच एक घंटा 11 मिनट और 19 सेकेंड में दौड़ पूरी की।
-----
पांच किलोमीटर दौड़ के नतीजे
18-35 आयु के पुरुष वर्ग में रजत सनमोत्रा 22 मिनट जबकि महिलाओं में तनिशा बंद्राल ने 44:39 मिनट में दौड़ पूरी कर पहला स्थान लिया।36-45 आयु के वर्ग में अभिषेक शर्मा ने 25:44 मिनट जबकि महिलाओं में डॉ. कुलजीत कौर ने 41:37 मिनट में दौड़ पूरी कर पहला स्थान मिला।

46- 55 आयु के पुरुषों में कृष्ण मूर्ति ने 28:59 मिनट और महिलाओं में भावना सलाथिया ने 37:51 मिनट में दौड़ पूरी की।
56 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में डॉ. संजीव मोहन ने 33:25 में दौड़ पूरी की, जबकि महिलाओं में अनीता वर्मा ने 48:4 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed