फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, punch, pakistani attak problem

Jammu News: गोलाबारी में दो बच्चों को खोने वाली उर्सा के नहीं थम रहे आंसू

Tue, 13 May 2025 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 13 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
jammu, punch, pakistani attak problem
-जीएमसी जम्मू में भर्ती पति रमीज को नहीं बताया, दोनों बच्चे इस जहां में नहीं हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पाकिस्तानी गोलाबारी में अपने दो मासूम बच्चों को खोने वाली उर्सा खान की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं। वहीं, गोलाबारी में घायल पति की जान बचाने के लिए दुआ कर रही है। घायल पति रमीज जम्मू मेडिकल कॉलेज ( जीएमसी) में भर्ती हैं। रमीज जब अपने बच्चों आयान और आरूबा के बारे में पूछते हैं तो वह झूठी मुस्कान के साथ कहती है कि दोनों अपने नाना-नानी के पास है।

बता दें, पुंछ जिले में 6 मई रात को अचानक पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू कर दी थी। 7 मई को सुबह करीब 7 बजे मोहल्ला डुंगस में रमीज खान और उर्सा खान बच्चों के साथ सुरक्षित जगह जाने के लिए निकले ही थे कि एक गोला घर पर आ गिरा। इसमें दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गए। पति को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed