{"_id":"659c5ee2c2575bbdf207d79c","slug":"jammu-protest-waiting-list-jammu-news-c-10-jam1008-277823-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रतीक्षा सूची जारी न करना युवाओं के साथ खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रतीक्षा सूची जारी न करना युवाओं के साथ खिलवाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजा हरि सिंह पार्क में अभ्यर्थियों ने सरकार के फैसले के खिलाफ किया प्रदर्शन
परेशान का आरोप, मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) की ओर से भर्ती परीक्षा परिणाम के बाद प्रतीक्षा सूची जारी करने का प्रावधान बंद करने पर युवा मुखर हो गए हैं। सोमवार को अभ्यार्थियों ने महाराजा हरि सिंह पार्क के बाहर प्रदर्शन कर सरकार से प्रावधान को बहाल करने की मांग उठाई। वहीं, मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है।
अभ्यार्थियों ने कहा कि देश के अधिकतर राज्यों में प्रतीक्षा सूची जारी करने का प्रावधान है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में इसे बंद दिया गया है। उन्होंने सरकार पर नए-नए कानून लागू कर युवाओं को परेशान करने का आरोप लगाया है। अभ्यर्थियों ने कहा कि बहुत समय बाद जेकेएसएसी द्वारा भर्ती परीक्षाओं का आयोजन और परिणाम समय पर जारी किया जा रहा, लेकिन अब प्रतीक्षा सूची जारी करने के प्रावधान को बंद कर दिया है। इस कारण युवा पढ़ाई के बजाय सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। इस कारण वह अभ्यर्थी प्रभावित हो रहे हैं, जो कुछ अंकों से मेरिट लिस्ट में आने से पिछड़ गए हैं। सरकार को पद रिक्त रखना मंजूर है, लेकिन युवाओं को मौका देने नहीं। मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस लिए सरकार इस संबंध में जल्द उचित कदम उठा कर राहत प्रदान करे।