{"_id":"67f4401a8608d03fc80f1974","slug":"jammu-protest-against-private-school-jammu-news-c-385-1-ja21006-105874-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: निजी स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: निजी स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों का फूटा गुस्सा
Tue, 08 Apr 2025 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 08 Apr 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
प्रेस क्लब के बाहर अभिभावक एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर जताया रोष
बच्चों के नामांकन में छूट व निजी स्कूलों पर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। प्रेस क्लब के बाहर सोमवार को अभिभावक एसोसिएशन जम्मू की ओर मनमानी करने पर निजी स्कूलों की खिलाफ प्रदर्शन किया गया। साथ ही सरकार से पहली कक्षा के बच्चों के नामांकन में आयु सीमा में छूट व निजी स्कूलों पर ठोस कार्रवाई की मांग उठाई गई।
अभिभावक एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कपूर ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत पहली कक्षा के बच्चों के नामांकन में आयु सीमा की छूट जानी चाहिए। इससे पहले भी दो बार सरकार की ओर से इसके लिए आदेश जारी किया गया था, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया है।
कपूर ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा प्रशासन को ठेंगा दिखाया जा रहा है। कॉपी-किताब व ड्रेस में निजी स्कूलों की ओर शिक्षा का व्यापार किया जा रहा है। ऐसे स्कूलों के खिलाफ तत्काल प्रभाव कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर ललिता देवी, सुधा देवी, रीतू सिंह, नेहा डोगरा, रंजीत कौर, संदीप सिंह व राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।