फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, problem, bank officers

Jammu News: अतिरिक्त काम से बैंक अधिकारी खफा, कहा-बिगड़ रहा स्वास्थ्य

विज्ञापन
jammu, problem, bank officers
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश के बैंकों में तैनात अधिकारी सप्ताह में अतिरिक्त काम करवाने से खफा हैं। उनका कहना है कि अतिरिक्त काम के चलते स्वास्थ्य बिगड़ रहा है।
2023 के बाद अब तक मांगों पर गौर नहीं किया गया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख कमेटी की बैठक के बाद ही 24 मार्च को होने वाली दो दिवसीय हड़ताल के बारे में फैसला लिया जाएगा।
आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी प्रधान के अनुसार अधिकारियों की मांगों की अनदेखी हो रही है। अब संघर्ष किया जाएगा। अगले सप्ताह रणनीति बनेगी। मौजूदा समय में बैंक अधिकारियों पर अतिरिक्त बोझ है। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए बैंक एसोसिएशन और इंडियन बैंक एसोसिएशन के बीच समझौता हो चुका है, लेकिन फैसले को लागू नहीं किया जा रहा है। इससे बैंकों में सेवारत अधिकारी खफा हैं। बैंक अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में तीस हजार से ज्यादा बैंक अधिकारी सेवारत हैं। 2023 से लेकर अबतक 10 बार प्रदर्शन एसोसिएशन की ओर से प्रदर्शन किए जा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुबह से लेकर रात 10 से 11 बजे तक बैंकों में काम करना पड़ रहा है। कई बार तो अवकाश के दिन भी कार्यालय में आना पड़ता है। काम के घंटे निर्धारित होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed