{"_id":"6817d1e3be9448e5e10ba0be","slug":"jammu-private-school-jammu-news-c-10-lko1027-604932-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मान्यता व संबद्धता नहीं मिलने से निजी स्कूल संचालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मान्यता व संबद्धता नहीं मिलने से निजी स्कूल संचालक परेशान
विज्ञापन
निजी स्कूल संघ के सदस्य फोटो एसो.
जम्मू-कश्मीर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों ने दौरा कर जानी संचालकों की समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू जिले ग्रामीण और बॉर्डर इलाकाें में संचालित निजी स्कूलों को मान्यता और संबद्धता नहीं मिलने से संचालक परेशान हैं। रविवार को जम्मू-कश्मीर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (जेकेपीएसए) के सदस्यों ने इन इलाकों का दौरा किया। इस दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष लाल चंद गंडोत्रा और एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने स्कूलों संचालकों से बात की।
सदस्यों ने कहा कि विभाग की नीतियों के कारण कुछ निजी स्कूल बिना मान्यता, संबद्धता के हैं। विभाग का इस तरफ ध्यान नहीं है। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बेार्ड और स्कूल शिक्षा विभाग के कारण ही निजी स्कूलों को समयबद्ध तरीके से संबद्धता- मान्यता नहीं मिल रही है। जिन स्कूलों की मान्यता 2023, 2024 और 2025 में समाप्त हो गई हैं, वह बिना किसी गलती के संबद्धता व मान्यता से वंचित हैं।
सदस्यों ने सीआईडी द्वारा स्कूल की प्रबंधन समिति के सदस्यों के सत्यापन में देरी पर भी चिंता जताई। दावा किया कि सीआईडी ने अब तक 420 में से सिर्फ 70 फाइलों के पूर्ववृत्त का सत्यापन किया हैं। सत्यापन के प्रावधान को वापस लेने, संबद्धता, मान्यता वाली फाइलों का निपटान करने के लिए वित्त आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव), स्कूल शिक्षा विभाग शांतमनु से अपील की। इस अवसर पर विजय शर्मा, योगेश शर्मा, दीप दयाल, योग राज शर्मा, अनि शर्मा तथा विनीत गुप्ता भी उपस्थित थे।