{"_id":"6526fcdc4ec473e0e80e5da6","slug":"jammu-president-will-inaugurate-the-skywalk-golden-entrance-and-digital-locker-at-mata-vaishno-devi-bhawan-2023-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Katra: राष्ट्रपति आज करेंगी माता वैष्णो देवी भवन में स्काईवॉक, स्वर्ण प्रवेश द्वार और डिजिटल लॉकर का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katra: राष्ट्रपति आज करेंगी माता वैष्णो देवी भवन में स्काईवॉक, स्वर्ण प्रवेश द्वार और डिजिटल लॉकर का उद्घाटन
Thu, 12 Oct 2023 11:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:51 AM IST
सार
राष्ट्रपति वीरवार दोपहर करीब 12 बजे जम्मू से पंछी हेलीपैड पर उतरेंगी। यहां उनका स्वागत श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग और पुलिस के आला अधिकारी करेंगे। राष्ट्रपति के साथ उप राज्यपाल मनोज सिन्हा भी माैजूद रहेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : पीआरओ
विस्तार
दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वीरवार को माता वैष्णो देवी भवन में स्कास्काईवॉक, स्वर्ण प्रवेश द्वार और डिजिटल लॉकर का उद्घाटन करेंगी व मां के दरबार जाएंगी। राष्ट्रपति वीरवार दोपहर करीब 12 बजे जम्मू से पंछी हेलीपैड पर उतरेंगी। यहां उनका स्वागत श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग और पुलिस के आला अधिकारी करेंगे। राष्ट्रपति के साथ उप राज्यपाल मनोज सिन्हा भी माैजूद रहेंगे। राष्ट्रपति पंछी हेलीपैड से ही विशेष बैटरी कार में मां वैष्णो देवी भवन के लिए रवाना होंगी। कुछ देर भवन में विश्राम कर मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर पूजा अर्चना करेंगी।
विज्ञापन
इसके बाद उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ भवन पर रोप-वे केबल कार में सवार होकर भैरों घाटी पहुंचेंगी और बाबा भैरवनाथ के चरणों में हाजिरी लगाएंगी। इसी बीच राष्ट्रपति को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से मां वैष्णो देवी का विशेष स्मृति चिह्न व पवित्र चुनरी भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
माता वैष्णो देवी, नवदुर्गा पथ
- फोटो : सोशल मीडिया
नवरात्र पर श्रद्धालुओं को समर्पित होगा स्काईवॉक, यात्रियों को अनूठा अनुभव देगा
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने एक्स पर लिखा कि भवन के प्रवेश द्वार पर बने स्काईवॉक का नवदुर्गा पथ शारदीय नवरात्र पर भक्तों का स्वागत करेगा और इसकी कलात्मकता उनको अनूठा अनुभव प्रदान करेगी। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी साझा कीं। बताया कि स्काईवॉक का विस्तार करने का निर्णय भगदड़ से 12 लोगों की मौत होने के बाद लिया गया था। वैष्णो देवी भवन में श्रद्धालुओं का अवागमन व्यवस्थित करने के लिए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्काईवॉक परियोजना का प्रस्ताव रखा था। स्काईवॉक सतह से 20 फीट ऊपर होगा और मनोकामा भवन और गेट नंबर 3 के बीच श्रद्धालुओं को यात्रा में सुगमता प्रदान करेगा।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर कटड़ा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। अतिरिक्त सुरक्षाबल भी तैनात किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- KU Convocation: होनहार बेटियां देश की तस्वीर भी और तकदीर भी, जानें महिला आरक्षण पर राष्ट्रपति ने क्या कहा