फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Preparations are underway to quench Jammu thirst by bringing Chenab water

Jammu: चिनाब का पानी लाकर जम्मू की प्यास बुझाने की तैयारी, राज्य सरकार को केंद्र से मंजूरी मिलने की उम्मीद

Sat, 21 Mar 2026 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Mar 2026 06:31 AM IST
सार

प्रदेश सरकार इस मुद्दे को लगातार केंद्र सरकार के सामने उठा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इस योजना को मंजूरी मिल जाएगी। 

विज्ञापन
Jammu: Preparations are underway to quench Jammu thirst by bringing Chenab water
चिनाब नदी - फोटो : ANI Photos

विस्तार

जम्मू में पानी की बढ़ती समस्या को दूर करने के लिए चिनाब नदी का पानी लाने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। प्रदेश सरकार इस मुद्दे को लगातार केंद्र सरकार के सामने उठा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इस योजना को मंजूरी मिल जाएगी। ये बातें जल शक्ति, वन एवं पर्यावरण मंत्री जावेद अहमद राणा ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान कही।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में लगातार बढ़ती आबादी और सीमित जल स्रोतों के कारण पानी का संकट गंभीर होता जा रहा है। ऐसे में चिनाब का पानी लाना एक स्थायी समाधान साबित हो सकता है, जिससे आने वाले समय में लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने प्रदेश में तेजी से गिरते भूजल स्तर पर चिंता जताते हुए कहा कि अनियंत्रित दोहन और पर्याप्त रिचार्ज व्यवस्था न होने के कारण हालात बिगड़ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पारंपरिक जल स्रोतों जैसे हैंडपंप, बोरवेल और अन्य स्थानीय प्रणालियों के पुनर्जीवन और रिचार्ज पर विशेष जोर दिया। साथ ही वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने की आवश्यकता भी बताई। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। सिर्फ सरकारी प्रयास काफी नहीं होंगे, बल्कि मीडिया और आम लोगों को भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राणा ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि जल संकट और पर्यावरण एक-दूसरे से जुड़े हुए मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, झीलें सिमट रही हैं और प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है। ऐसे में पर्यावरण को बचाना आज की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है।

यूपी के मॉडल से सीखने की जरूरत
मंत्री जावेद राणा ने उत्तर प्रदेश में जल संचय योजनाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह एक कार्यक्रम में गए थे, जहां यूपी के जल शक्ति मंत्री भी आए हुए थे। यूपी के मंत्री ने अपने संबोधन ने कहा कि उन्होंने अपने यहां जितने हैंडपंप लगवाए हैं उतने ही रिचार्ज भी करवाए हैं। शुरू में उन्हें यह बात सुनकर हैरानी हुई कि मोबाइल का रिचार्ज तो हो सकता है, हैंडपंप का रिचार्ज कैसे संभव है।

फिर मैंने सोचा कि भाजपा के मंत्री हैं, कहते हैं मोदी है तो मुमकिन है, शायद यह भी तो कुछ ऐसा ही नहीं। फिर मैंने उनसे पूछा कि यह कैसे होता है तो उन्होंने बताया कि हर हैंडपंप के साथ वैज्ञानिक तरीके से रिचार्ज सिस्टम विकसित किया जाता है, जिसमें वर्षा जल को पाइप और फिल्ट्रेशन व्यवस्था के जरिए जमीन के अंदर वापस पहुंचाया जाता है, ताकि भूजल स्तर बना रहे।


उन्होंने कहा कि यह एक व्यावहारिक और प्रभावी मॉडल है, जो जल संरक्षण में अहम भूमिका निभा सकता है। जम्मू-कश्मीर में भी इस तरह की पहलें शुरू की जाएंगी, ताकि पानी की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed