फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Preparation to make the division an adventure hub tourism department increased activities at 37 offbea

Jammu: संभाग को एडवेंचर हब बनाने की तैयारी, 37 ऑफबीट स्थलों पर पर्यटन विभाग ने बढ़ाई गतिविधियां

Sun, 20 Nov 2022 06:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 20 Nov 2022 06:13 PM IST
सार

पर्यटन विभाग ने भविष्य में कई एडवेंचर गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार की है। खासतौर पर संभाग के 37 नए ऑफबीड स्थलों पर एडवेंचर गतिविधियों से पर्यटकों को आकर्षित करना शामिल है।

विज्ञापन
Jammu: Preparation to make the division an adventure hub tourism department increased activities at 37 offbea
जम्मू-कश्मीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जम्मू संभाग को एडवेंचर हब बनाने की तैयारी है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने भविष्य में कई एडवेंचर गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार की है। खासतौर पर संभाग के 37 नए ऑफबीड स्थलों पर एडवेंचर गतिविधियों से पर्यटकों को आकर्षित करना शामिल है। इस कड़ी में स्थानीय युवाओं के लिए दिसंबर से पैराग्लाइडिंग कोर्स शुरू किए जा रहे हैं, जिसके माध्यम से उन्हें सशक्त बनाकर रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। 

विज्ञापन


एडवेंचर पर्यटन के लिए कई साइटों की पहचान की गई है। पर्यटन विभाग जम्मू के निदेशक विवेकानंद राय ने बताया कि संभाग में एडवेंचर गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। पैराग्लाइडिंग के लिए आठ-नौ साइट की पहचान की गई है, जिसमें सुरक्षा मानकों के तहत तीन-चार स्थानों पर जल्द पैराग्लाइडिंग शुरू कर दी जाएगी। इसमें रियासी का दनवा, ऐथेम, डोडा, सनासर आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन


पेशेवर प्रशिक्षक स्थानीय युवाओं को तैयार करेंगे। इसी तरह रियासी में राफ्टिंग गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। सुरईंसर, मानसर, सनासर जैसे स्थलों पर दिसंबर-जनवरी के बीच हाट एयर बैलून गतिविधियां की जाएंगी। एडवेंचर गतिविधियों पर आधारित रोजगार के साधन पैदा किए जाएंगे। एडवेंचर गतिविधियों में फ्लाइंग डाइंग पर बात चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए ऑफबीट स्थानों पर पर्यटकों को खींचने के लिए होमस्टे को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। दिसंबर तक बनी-बसोहली सरथल में तीन दिवसीय मेघा उत्सव करवाने की योजना है। इसमें पुरथू बीच पर एडवेंचर सहित अन्य पर्यटन गतिविधियां करवाई जाएंगी। इसमें कोशिश की जाएगी की साथ लगते पंजाब के हिस्से से भी पर्यटकों को आकर्षित किया जाए। 4 दिसंबर को जम्मू में मैराथन का आयोजन करवाना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed