{"_id":"679a9b0af12220b7bd001108","slug":"jammu-positive-news-bisness-jammu-news-c-10-lko1027-533952-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शादियों के सीजन में चमके बर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शादियों के सीजन में चमके बर्तन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मोती बाजार की थोक दुकानों में आ रहे आर्डर, रिटेल व्यापारियों के खिले चेहरे
- प्रदेश में 2024 में हुआ था 80 करोड़ का कारोबार, इस बार 150 करोड़ पार करने की उम्मीद
- चार से 20 हजार रुपये तक की रोजाना हो रही खरीदारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शादियों का सीजन शुरू होते ही बर्तनों के कारोबार में बहार आ गई है। दुकानों में प्लेट सेट, गिलास सेट, डीनर सेट, प्रेशर कुकर, वाटर फिल्टर, गैस चूल्हे के अलावा पीतल व तांबे के बर्तनों की खूब डिमांड है। 2024 में 80 करोड़ के आसपास कारोबार हुआ था। लेकिन, इस बार कारोबार 150 करोड़ रुपये पार करने की उम्मीद है।
16 जनवरी से शादियों का सीजन शुरू हुआ था। अब तक बर्तनों के लिए प्रसिद्ध मोती बाजार में रोजाना भीड़ उमड़ रही है। प्रदेश में बेटियों की शादी में बर्तन देने का प्रचलन है। ऐसे में लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। मोती बाजार की थोक दुकानों में प्रदेशभर से आर्डर मिल रहे हैं। इसी तरह रिटेल व्यापारियों के पास भी खूब भीड़ है। रोजाना लोग चार हजार से 20 हजार तक के बर्तनों की खरीदारी कर रहे हैं।
दो माह में शादियों का मुहूर्त
फरवरी : 04, 07, 14, 15, 18, 19, 20, 21 और 25 को
मार्च : 03, 05, 06 और 12
बीते साल की अपेक्षा ज्यादा होगा कारोबार
मोती बाजार के थोक एवं रिटेल व्यापारी जसमीत सिंह ने कहा कि शादियों के सीजन में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। 2024 में पूरे साल शादियों का मुहूर्त नहीं था। शादी के लिए गिलास से लेकर बड़े बर्तन खरीदे जाते हैं। पूरे प्रदेशभर से डिमांड आ रही है। इसके अलावा लोग खुद आकर भी खरीदारी कर रहे हैं। हर रोज 40 से 50 हजार तक की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
बाजार में सुबह से ही भीड़ उमड़ रही है। दिसंबर माह की अपेक्षा बिक्री दस गुणा बढ़ी है। इस साल कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। प्रदेशभर में सादियों के सीजन में 80 करोड़ के आसपास कारोबार होता है। इस बार 150 करोड़ तक होने की संभावना है।
- बलविंद्र सिंह, थोक व्यापारी, मोती बाजार
मोती बाजार में शादियों से संबंधित सामान मिलता है। शादियों का सीजन शुरू होने से बाजार में भीड़ है। बर्तनों की दुकानों में सुबह से लेकर शाम तक भीड़ उमड़ रही है। इस साल अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
- चंदन गुप्ता, अध्यक्ष, ट्रेडर्स एसोसिएशन, मोती बाजार