फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, political, pripaid online billing, problem

प्रीपेड ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम का फैसला जनहित में नहीं : बलोरिया

विज्ञापन
jammu, political, pripaid online billing, problem
पूर्व डिप्टी मेयर बोले- लोगों को होगी परेशानी, फैससा लिया जाए वापस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू और कश्मीर पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेकेपीडीसीएल) के पारंपरिक पोस्टपेड बिजली बिलिंग सिस्टम से प्रीपेड ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम में बदलाव का हालिया फैसला जनहित में नहीं है। यह बातें पूर्व डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया ने प्रेसवार्ता में कहीं।
उन्होंने कहा कि इस मामले पर पहले ही संबंधित विभाग के साथ चर्चा की जा चुकी है। इस प्रणाली को जल्दबाजी में लागू न किया जाए। खासकर, झुग्गी-झोपड़ियों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आबादी का एक बड़ा हिस्सा अभी भी ऑनलाइन सिस्टम और डिजिटल बिल भुगतान से परिचित नहीं है। प्रीपेड बिलिंग मॉडल के अचानक लागू होने से उनके लिए अनावश्यक असुविधा और कठिनाई पैदा होगी।
विज्ञापन

बलोरिया ने सरकार की पूर्व में घोषित 200 मुफ्त यूनिट बिजली की योजना पर सवाल उठाया और दावा किया कि किसी भी पंचायत या वार्ड में अब तक किसी भी लाभार्थी को ऐसा लाभ नहीं मिला है। इस मौके पर राजिंदर सिंह, जोगिंद्र सिंह (काका) और अजीत भड़वाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed