फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, political, election

Jammu News: उधमपुर-जम्मू में प्रत्याशी घोषित कर भाजपा ने बनाई बढ़त, विपक्ष पर दबाव की रणनीति

विज्ञापन
jammu, political, election
पिछले दो चुनावों में दोनों प्रत्याशियों के शानदार प्रदर्शन ने टिकट की दावेदारी पुख्ता करने को दिया बल
विज्ञापन

इंडिया ब्लाक में शामिल कांग्रेस-नेकां के बीच सीट शेयरिंग पर नहीं बन पाई है अंतिम सहमति
डॉ. बृजेश कुमार सिंह
जम्मू। पहली ही सूची में भाजपा ने जम्मू-कश्मीर की दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर अपना पत्ता खोल दिया है। यह फैसला विपक्ष पर शुरू से ही दबाव बनाने की रणनीति के तहत किया गया है। फिलहाल, इंडिया ब्लाॅक में शामिल कांग्रेस-नेकां के बीच अभी सीट शेयरिंग पर अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। पिछले दो चुनावों में दोनों प्रत्याशियों के शानदार प्रदर्शन ने टिकट की दावेदारी को पुख्ता करने को बल दिया।
पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वीरवार की देर रात तक चली पार्टी की बैठक में ही दोनों नामों पर सहमति बन गई थी। इस बैठक में दोनों सीटों के लिए कुछ और भी नाम थे, लेकिन अन्य नामों पर विचार करने के बाद शीर्ष नेतृत्व ने दोनों पर ही तीसरी बार भरोसा जताने का फैसला किया। पहले राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा थी कि नेतृत्व दूसरे नामों पर भी विचार कर रहा है। हालांकि, इन चर्चाओं को वीरवार रात की बैठक के बाद विराम मिल गया था। भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चूंकि इन दोनों सीटों पर भाजपा की स्थिति अच्छी है। इस वजह से पहले से भरोसेमंद दोनों सांसदों पर दांव लगाया गया। नई बनी राजोरी-अनंतनाग सीट पर संभावनाएं देखकर पार्टी बेदाग तथा दमदार छवि के प्रत्याशी की खोज कर रही है, ताकि इस सीट पर भी पहाड़ियों को एसटी आरक्षण व गुज्जरों के हक में किए गए फैसले के बल पर अपने पाले में किया जा सके।
विज्ञापन



जम्मू-कश्मीर की तीन व लद्दाख की एक सीट पर घोषणा बाकी
भाजपा की ओर से जम्मू-कश्मीर की तीन राजोरी-अनंतनाग, श्रीनगर व बारामुला तथा लद्दाख सीट पर घोषणा बाकी है। लद्दाख में मौजूदा सांसद जामयांग शेरिंग नामग्याल की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। वहीं, जम्मू-कश्मीर की तीन सीटों पर तैयार पैनल पर गहन मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------------
दोनों ही सांसद तीन लाख से अधिक वोटों से जीते थे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और जुगल किशोर शर्मा दोनों ही सांसदों ने पूर्व के 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था। वर्ष 2014 में जम्मू सीट पर जुगल किशोर ने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के स्व. मदन लाल शर्मा को सवा दो लाख के वोट अंतर से मात दी थी। इसी तरह उधमपुर सीट पर डाॅ. जितेंद्र सिंह ने मौजूदा डीपीएपी के अध्यक्ष व जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को हराया था। इसके बाद 2019 में भी जम्मू की सीट पर जुगल ने 858060 वोट हासिल किए थे। इस सीट पर मुख्य प्रतिद्वंद्वी व मौजूदा प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने 555191 वोट हासिल किए थे। उधमपुर सीट पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने 724311 वोट हासिल किए थे, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य सिंह ने 367059 वोट हासिल किए थे। दोनों ही बार भाजपा के सामने मुख्य रूप से कांग्रेस ने टक्कर दी है।



देश में बिखर चुका है इंडिया गठबंधन : जुगल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लोकसभा चुनाव में जम्मू की सीट से भाजपा के प्रत्याशी सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन बिखर चुका है। जम्मू कश्मीर में भी इस गठबंधन का कोई अस्तित्व नहीं है। देश की जनता भाजपा को फिर सत्ता में देखना चाहती है। भाजपा ने देश को विकास की ओर आगे बढ़ाया है।
त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में सीट की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताने पहुंचे जुगल ने कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर में विकास को नई गति मिली है। अबकी बार भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 का आंकड़ा पार करने में सफलता हासिल करेगी और देश की जनता भी यही चाहती है। जनता जानती है कि प्रधानमंत्री के हाथों आज देश सुरक्षित है। पहले की सरकारें जम्मू कश्मीर के विकास के लिए दिल्ली की ओर देखती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज जम्मू कश्मीर भी सशक्त हुआ है। एक सवाल पर कि पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस वरिष्ठ नेता रमण भल्ला को आपके सामने मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है तो उन्होंने कहा हमारे सामने चाहे कोई भी हो लेकिन मैं आगे भी एक कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहूंगा। वह इस बार भी विजयी होंगे।

------------
सांसदों के आवासों पर बधाई का तांता, समर्थकों ने जश्न मनाया
जम्मू। भाजपा हाईकमान की ओर से शनिवार को प्रत्याशियों की पहली सूची में सांसद जुगल किशोर शर्मा और डॉ. जितेंद्र सिंह का नाम घोषित होने के बाद दोनों सांसदों के आवासों पर रिश्तेदारों और समर्थकों का बधाई देने का तांता लगा रहा। कई समर्थकों ने सांसदों के आवासों के बाहर भाजपा का ध्वज और तिरंगे हाथ में लेकर जश्न मनाया। समर्थकों ने कहा कि दोनों सांसदों के नेतृत्व में जम्मू और उधमपुर में विकास को गति मिली है। कई बड़ी परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं। हमें उम्मीद है कि अगले पांच वर्षों में दोनों ही संसदीय क्षेत्र विकास में और आगे बढ़ेंगे। रविवार को पार्टी मुख्यालय में दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में जश्न मनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed