{"_id":"67d735cd0145cdeb940db529","slug":"jammu-political-bjp-jammu-news-c-10-jam1003-567813-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर कार्यकर्ता सामाजिक सेवा के लिए समर्पित : सत शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर कार्यकर्ता सामाजिक सेवा के लिए समर्पित : सत शर्मा
विज्ञापन
अमर कालोनी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा। स्त्रोत बीेजेपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि हर भाजपा कार्यकर्ता एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सेवा के लिए समर्पित है। यह बातें उन्होंने जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 32 अमर कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से आयोजि कार्यक्रम में कहीं।
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सत शर्मा ने कहा कि भाजपा पूरे वर्ष भर निस्वार्थ भाव से आमजन की सेवा करती है। उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि वह आमजन के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए समस्याओं का निस्तारण कराएं।
उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता व नेता चुनाव के मौसम में ही दिखाई देते हैं, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता हर समय सक्रिय रहते हैं। उन्होंने वार्ड के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर एडवोकेट राजेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनिल अंगराल, विपिन पंडिता, एमके भान, गोविंद नागर, रमेशचंद्र आदि मौजूद थे।