फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu,police job

जम्मू-कश्मीर: सब इंस्पेक्टर बनने के लिए 10 से करें ऑनलाइन आवेदन , 800 पदों के लिए होगी भर्ती 

Sun, 07 Nov 2021 07:24 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 07 Nov 2021 07:24 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने के युवा दस नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि आवदेन करने की प्रक्रिया 10 दिसंबर तक चलेगी 

विज्ञापन
jammu,police job
jk police - फोटो : PTI

विस्तार

पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के 800 पदों के लिए जल्द ही भर्ती होने वाली है, जिसके लिए 10 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। वहीं, भर्ती में एनसीसी सर्टिफिकेट होल्डर युवाओं को बोनस अंक मिलेंगे। रियायत के अनुसार सी सर्टिफिकेट होल्डर को पांच, बी सर्टिफिकेट होल्डर को तीन और ए सर्टिफिकेट होल्डर को दो फीसदी बोनस अंक देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


800 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती पहली बार जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड जेकेएसएसबी द्वारा करवाई जा रही है। 10 नवंबर यानी बुधवार से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 10 दिसंबर तक चलेगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी है। एक जनवरी, 1993 से एक जनवरी, 2003 के बीच में जन्मे युवा की इसके लिए योग्य होंगे। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऑलाइन आवेदन शुल्क 550 रुपए, जबकि आरक्षित एसी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारो के लिए 400 शुल्क तय किया है।
विज्ञापन


आयु में छूट की मांग
सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए बुधवार से आवेदन शुरू हो रहे हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद से ही उम्मीदवार आयु सीमा को बढ़ाने की मांग कर रहे है। जम्मू-कश्मीर संभाग में उम्मीदवार प्रदर्शन कर सरकार से एक बार आयु में छूट देने की मांग कर कर रहे हैं। उम्मीदवारों का कहना कि दस साल बाद सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती हो रही है। ऐसे में युवाओं को आयु में छूट देने चाहिए, ताकि कुछ लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed