फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu police attached property worth crores of notorious drug peddlers in rajeev nagar

जम्मू: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राजीव नगर में नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति जब्त

Sun, 24 Mar 2024 05:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 24 Mar 2024 05:20 PM IST
सार

पुलिस ने जम्मू शहर के राजीव नगर में दो नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति को जब्त कर दिया है।

विज्ञापन
jammu police attached property worth crores of notorious drug peddlers in rajeev nagar
संपत्ति कुर्क के दौरान पुलिस बल - फोटो : पुलिस

विस्तार

जम्मू शहर में पुलिस ने नशे के खिलाफ ऑपरेशन संजीवनी के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जम्मू शहर के राजीव नगर में दो नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति को जब्त कर दिया है।

विज्ञापन


राजीव नगर में तीन मंजिला आवास और दो मंजिला को कुर्क किया गया है। इनमें से एक रीना उर्फ रूपा पत्नी बॉबी निवासी राजीव नगर, नरवाल जम्मू के नाम पर है। तो दूसरा पाल सिंह पुत्र रोशन लाल और उसकी पत्नी सीमा पत्नी पाल सिंह निवासी राजीव नगर के नाम पर है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 68-एफ के तहत कार्रवाई करते हुए संपत्ती जब्त की।
विज्ञापन


जम्मू पुलिस ने बताया कि नशा तस्करी के मामले में जांच के दौरान आवासीय घरों की पहचान अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के रूप में की गई है। यह संपत्ति प्रथम दृष्टया उपर्युक्त घरों के मालिकों द्वारा मादक दवाओं और मनोदैहिक पदार्थों की अवैध तस्करी से प्राप्त आय से अर्जित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed