फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu phe Jalshakti department Dali wagers continue to protest rally on 22 september

कब पूरी होगी मांग: जलशक्ति विभाग के अस्थाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी, 22 को करेंगे रैली

Mon, 19 Sep 2022 05:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 19 Sep 2022 05:01 PM IST
सार

अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। 22 सितंबर को जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों का जनसैलाब जम्मू शहर में सड़कों पर उतरेगा

विज्ञापन
jammu phe Jalshakti department Dali wagers continue to protest rally on 22 september
Jammu Protest - फोटो : संजय गुप्ता

विस्तार

जल शक्ति विभाग के अस्थाई कर्मचारियों ने सोमवार को फिर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी लगभग 3 महीनों से अपनी लंबित मांगों को मनवाने के लिए हड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन


अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। 22 सितंबर को जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों का जनसैलाब जम्मू शहर में सड़कों पर उतरेगा और अपने अधिकार के लिए एलजी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों से नौकरी के नाम पर बंधुआ मजदूरी कराई जा रही है। उनका शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कहीं उनके साथी बिना रेग्युलर हुए सेवानिवृत्त हो गए और कई साथियों ने जिंदगी से तंग आकर जान तक दे दी। पहले की सरकारों ने उनके बारे में कुछ नहीं किया, लेकिन अब एलजी प्रशासन को उनकी सुध लेनी चाहिए, और उनकी मांगों को लागू करना चाहिए। ताकि जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी भी मुख्यधारा में आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed