{"_id":"366be2cad5a530383e7c28d3dc436bb7","slug":"jammu-paramedical-exam-dates-announced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू पैरामेडिकल परीक्षा की तिथियां घोषित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू पैरामेडिकल परीक्षा की तिथियां घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 01 Feb 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरा मेडिकल परीक्षाओं को समय पर सेशन स्तर पर करवाने की कवायद तेज की गई है। इस सेशन में मार्च में पैरामेडिकल परीक्षाएं करवाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए आगामी 15 फरवरी तक आवेदन जमा करवाने की आखिरी तिथि रखी गई है। इन परीक्षाओं में दस हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पैरा मेडिकल परीक्षाओं में लगातार देरी का कई बार विद्यार्थी विरोध जता चुके हैं। इसमें पैरा मेडिकल के विभिन्न विषयों में दो साल में पूरे होने वाले कोर्स को पांच साल लग रहे हैं। पिछले साल फरवरी में परीक्षाओं के बाद जून में करीब दस फीसदी नतीजे घोषित किए गए थे, जिससे विद्यार्थियों ने कई दिन तक विरोध किया था।
विज्ञापन
इसके बाद दोबारा अगस्त में सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में हजारों विद्यार्थी बैठे, लेकिन सितंबर में कश्मीर में बाढ़ से परीक्षाएं और प्रैक्टीकल प्रभावित हुए।
विज्ञापन
मौसम के बिगड़े मिजाज का जम्मू पर भी असर दिखा और नवंबर के मध्य जाकर दोबारा परीक्षाएं मुकम्मल की गईं, जिसके बाद जनवरी 2015 में नतीजे घोषित किए जा सके, लेकिन इस लेटलतीफी को दूर करने के लिए स्टेट मेडिकल काउंसिल की ओर से मार्च में वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
काउंसिल के उपप्रधान डा. घनश्याम देव गुप्ता का कहना है कि परीक्षाएं समय पर करवाने का उद्देश्य कोर्स को समय पर पूरा करवाना है। इससे सफल विद्यार्थी दूसरे क्षेत्रों में आवेदन कर पाएंगे। स्टेट मेडिकल काउंसिल के अधीन लैब, डेंटल, एक्सरे आदि विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
पैरा मेडिकल विद्यार्थी रोहित शर्मा का कहना है कि परीक्षाएं और नतीजे समय पर घोषित होने से विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। इन कोर्सों में सफल होने वाले विद्यार्थियों के लिए नौकरियों के लिए विकल्प खुलेंगे।