फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, palura, tribute, martyar

Jammu News: बीएसएफ कांस्टेबल को अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
jammu, palura, tribute, martyar
पलौड़ा स्थित बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू के पलौड़ा स्थित बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय में सोमवार को एक कार्यक्रम हुआ। इसमें बीएसएफ के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह समारोह कांस्टेबल दीपक चिंगाखम के सम्मान में हुआ, जिसमें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री सतीश शर्मा भी मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि कांस्टेबल दीपक ने 11 मई को जम्मू के आरएस पुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी के दौरान अपने कर्तव्य का पालन करते हुए प्राणों की आहुति दी। युवा सैनिक के सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देते हुए एक मिनट का मौन रखा। इससे पहले सतीश शर्मा ने बीएसएफ के एक अन्य बहादुर अधिकारी सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हमारा राष्ट्र इन बहादुरों का ऋणी है। जिनके साहस और समर्पण ने हमारी सीमाओं की रक्षा की। उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। श्रद्धांजलि समारोह में बीएसएफ कर्मियों, सिविल और पुलिस अधिकारियों, शहीद सैनिकों के परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed