{"_id":"63cd3bc6d07b7b25d96ff159","slug":"jammu-pakistani-balloon-found-in-border-village-kalakas-khod-police-probing-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: सीमांत गांव कालाकस में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, पुलिस ने कब्जे में लिया, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: सीमांत गांव कालाकस में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, पुलिस ने कब्जे में लिया, जांच जारी
Sun, 22 Jan 2023 07:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 22 Jan 2023 07:07 PM IST
सार
गांव कालाकस के नजदीक जंगल में आज रविवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे के करीब एक विमान के आकार का गुब्बारा पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Pakistani Balloon
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के खौड़ उपजिले के सीमावर्ती पंचायत बरडोह के गांव कालाकस के नजदीक जंगल में आज रविवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे के करीब एक विमान के आकार का गुब्बारा पाया गया, जिस पर अंग्रेजी में पीआईए शब्द लिखा हुआ है। गुब्बारे को स्थानीय लोगों ने देखा और इसकी जानकारी क्षेत्र में नजदीक तैनात सेना की युनिट को दी गई और सेना की तरफ से खौड़ पुलिस के सहयोग से सीमावर्ती जोगवां पुलिस चौकी को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुब्बारे के बीच से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। बता दें कि बरडोह पंचायत सीमावर्ती पंचायत है और एलओसी पर बिलकुल जीरो लाइन पर स्थित है। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, तिलक राज आदि ने बताया कि जिन लोगों ने गुब्बारे को देखा वह पहले सहम गए और उन्होंने गांव में आकर अन्य कुछ लोगों को बताया और उसके बाद सेना को सुचित किया गया।
विज्ञापन