फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, pakistan attack, market affect

Jammu News: हमले के बाद 80 फीसदी बाजार बंद, राशन-दवा की दुकानें खुली रहीं

विज्ञापन
jammu, pakistan attack, market affect
मोहल्लों की दुकानों में रही भीड़, जरूरत के सामान की खरीदारी के बाद लोगों ने घरों में गुजारा दिन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में अलसुबह हुए हमले के बाद बाजार शनिवार को सूने ही रहे। बाजारों में 80 फीसदी दुकानें बंद रहीं। सिर्फ दवा, राशन और अन्य जरूरी चीजों की दुकानें खुलीं। लोग बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा कम संख्या में पहुंचे। कनक मंडी और वेयरहाउस में 50 फीसदी दुकानें खुली रहीं। मोहल्लों की दुकानों से ही लोगों ने खरीदारी की है। जरूरत का सामान लेने लोग बाजार नहीं गए।
सुबह नौ बजे तक मोती बाजार, बस स्टैंड, बीसी रोड, बख्शी नगर, तालाब तिल्लो, राज तिलक रोड, पुरानी मंडी, बिक्रम चौक, कैनाल बाजार, डोगरा बाजार सहित अन्य बाजारों में दुकानों के शटर बंद रहे। सुबह 11 बजे तक भी इक्का-दुक्का दुकानें ही खुलीं। दोपहर एक बजे तक सड़कें वीरान रहीं। जिन दुकानदारों ने दुकानें खोली थीं, वह भी दो बजे तक बंद कर चले गए।
विज्ञापन

बस स्टैंड बाजार में भी करीब ढाई बजे दुकानें बंद करने का क्रम शुरू हुआ। हमले के बाद 30 फीसदी लोगों ने दुकानें खोली। इसमें ढाबे, राशन और जरूरी सामान की दुकानें शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

हमले से डर रहे लोग, नहीं आए बाजार
बस स्टैंड बाजार एसोसिएशन के सचिव राजन गुप्ता ने कहा कि लोगों में डर का माहौल है। बस स्टैंड खाली है। लोग सामान लेने के बजाए घरों को जाना पसंद कर रहे हैं। इस कारण ढाई बजे तक पूरा बाजार बंद हो गया। मोती बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंदन गुप्ता ने कहा कि कोई भी दुकानदार दुकानें खोलने नहीं आया। बनतालाब और रिहाड़ी में भी लोग दहशत में दिखाई दिए।
---------------
फल-सब्जी का कारोबार सिमटा दो घंटे में
फल और सब्जी मंडी सुबह तीन बजे खुली। मात्र 10 ट्रक सब्जी लेकर पहुंचे। दो घंटे यानी पांच बजे तक कारोबार सिमट गया। कश्मीर को चार गाड़ियां भेजी गई। कुल पांच फीसदी व्यवसाय अन्य दिनों के मुकाबले हुआ। सुबह सात बजे के बाद दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी। इसी तरह फलों का कारोबार भी प्रभावित हुआ। मात्र पांच ट्रक आए। दो ट्रक श्रीनगर के लिए भेजे गए, तो तीन ट्रक जम्मू संभाग में आपूर्ति हुए। इसके बाद मंडी सुनसान हो गई। सब्जी मंडी के अध्यक्ष सुरेंद्र काला ने कहा कि लोगों में डर रहा है। इस कारण सुबह सब्जी लेने कोई नहीं आया।
---------------
कनक मंडी में दोपहर बाद तीन बजे दुकानें बंद
सुबह नौ बजे तक आधी दुकानें खुलीं। लोगों के न आने से कारोबार प्रभावित हुआ। दोपहर बाद तीन बजे के बाद दुकानदारों ने दुकानें बंद कीं। कनक मंडी में घी के कारोबारी अतुल सिंह ने कहा कि कनक मंडी में हर रोज हजारों लोग सामान लेने आते थे। शनिवार को सबसे कम व्यवसाय हुआ है। इक्का-दुक्का लोग बाजार में दिख रहे हैं।

---------------
अन्य जिलों से कारोबारी नहीं पहुंचे सामान लेने
वेयर हाउस में दालों का कारोबार करने वाले कारोबारी कीर्ति गुप्ता ने कहा कि 10 से 15 ट्रक आए हैं। अन्य जिलों से कारोबारी सामान लेने नहीं पहुंचे। वेयरहाउस में 50 फीसदी दुकानें खुली रही है। शाम को पांच बजे बंद की गई है। कारोबार काफी मंदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed