{"_id":"67b1d33b33e693ab6600721e","slug":"jammu-now-seven-wonders-of-the-world-will-be-built-in-jammu-construction-of-waste-to-wonder-park-started-in-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: अब जम्मू में बनेंगे दुनिया के सात अजूबे, खानपुर में वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: अब जम्मू में बनेंगे दुनिया के सात अजूबे, खानपुर में वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण शुरू
Sun, 16 Feb 2025 05:40 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 16 Feb 2025 05:40 PM IST
सार
जम्मू के खानपुर में 80 कनाल भूमि पर वेस्ट टू वंडर पार्क बनेगा, जिसमें दुनिया के सात अजूबों और भारत के प्रमुख स्मारकों की कबाड़ से बनी प्रतिकृतियां स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : mathura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बाद अब जम्मू के खानपुर में वेस्ट टू वंडर पार्क बनेगा। इसका निर्माण कार्य अप्रैल से शुरू करने की तैयारी है। टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यहां दुनिया के सात अजूबों के अलावा देश और प्रदेश की नामी स्मारकों की प्रतिकृतियाें का निर्माण कबाड़ से होगा। निर्माण 80 कनाल भूमि में होगा।
विज्ञापन
यह शहर का सबसे बड़ा पार्क होगा, जहां लोग कबाड़ से बनी कलाकृतियों को निहारेंगे। इस पर 12 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे। परियोजना पर काम पीपीपी मोड पर हो रहा है। नगर आयुक्त डाॅ. देवांश यादव के मुताबिक, वेस्ट टू वंडर पार्क में कलाकृतियों का निर्माण किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही निर्माण के लिए कंपनी का नाम सार्वजनिक होगा।
विज्ञापन
इन कलाकृतियों पर होगा काम
विज्ञापन
इस परियोजना में फ्रांस का एफिल टॉवर, इटली का कोलोसियम, यूएसए का व्हाइट हाउस, मिस्र का ग्रेट स्फिंक्स ऑफ गीजा, कंबोडिया का अंकोरवाट मंदिर, जापान का टोडाई-जी मठ और भूटान की तख्तसांग मठ, गुजरात से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, ताजमहल, कोणार्क सूर्य मंदिर, केदारनाथ मंदिर, चिनाब रेलवे पुल, अखनूर किला और क्रिमची मंदिर उधमपुर की प्रतिकृतियां शामिल हैं।