{"_id":"67fc2c00d40375c7ad0e1be2","slug":"jammu-noshera-bus-services-jammu-news-c-10-lko1027-588702-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उपमुख्यमंत्री ने जम्मू-नौशेरा बस सेवा को दी हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उपमुख्यमंत्री ने जम्मू-नौशेरा बस सेवा को दी हरी झंडी
विज्ञापन
हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, सरकार निभा रही वादा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने जम्मू से नौशेरा वाया सेरी बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू से नौशेरा के लिए यह बस सेवा हजारों लोगों को लाभान्वित करेगी। जिन्हें पहले गंतव्य तक जाने में परेशानी आती थी। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय लोगों की लंबे समय से लंबित मांग थी और उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में परिवहन में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसका उद्देश्य जन गतिशीलता को बढ़ाना है। चौधरी ने कहा कि महिलाएं पहले से ही जम्मू-कश्मीर में मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठा रही हैं। चुनाव के समय जो वादा किया था, उसे पूरा किया गया है।