{"_id":"60461315d83a3a6fc0787d12","slug":"jammu-news-youth-in-open-selection-trial-for-vijay-mukund-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः विजय मुकुंद ट्रॉफी के लिए ओपन सिलेक्शन ट्रायल में उमड़ा युवाओं का हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूः विजय मुकुंद ट्रॉफी के लिए ओपन सिलेक्शन ट्रायल में उमड़ा युवाओं का हुजूम
Mon, 08 Mar 2021 05:35 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 08 Mar 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अंडर 19 विनोद मुकुंद ट्रॉफी के लिए प्रदेश टीम के चयन को लेकर रविवार से ओपन सिलेक्शन ट्रायल शुरू हो गया। 20 मार्च तक चलने वाले इस ओपन सिलेक्शन ट्रायल में युवाओं का हुजूम उमड़ा है।रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से 500 से ज्यादा युवा ट्रायल देने पहुंचे। शहर में जीजीएम साइंस कॉलेज के हॉस्टल मैदान पर चल रहे इस ट्रायल में युवाओं का यो-यो टेस्ट लिया, जिसमें सफल युवाओं को आगे की प्रक्रिया के चुना गया। विजय मुकुंद ट्रॉफी का आयोजन बीसीसीआई की ओर से किया जाता है।
विज्ञापन
प्रदेश टीम के चयन को लेकर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से ओपन सिलेक्शन ट्रायल आयोजित किया गया है। ओपन ट्रायल के पहले दिन बड़ी संख्या में युवाओं का हुजूम उमड़ा। अपने क्रिकेट किट के साथ युवा सुबह से ही जेकेसीए के कार्यालय पहुंच गए। युवाओं के आयु प्रमाणपत्र की जांच के बाद चयनकर्ताओं ने यो-यो टेस्ट लिया। इसमें उनकी शारीरिक क्षमता देखी गया। यो-यो टेस्ट में सफल रहने वाले युवाओं को आगे की प्रक्रिया के चुना गया। सोमवार को भी ट्रायल में युवाओं के आने की उम्मीद है। सिलेक्शन ट्रायल 20 मार्च तक चलेंगे, जिसके बाद टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन