फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu news,vaccine,covid

जागरूक हुए लोग, केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने बड़ी संख्या में पहुंचे

विज्ञापन
jammu news,vaccine,covid
जम्मू। कारोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग जागरूक हुए हैं और बड़ी संख्या में कोविड वैक्सीन केंद्रों पर टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी इन केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। नगर निगम शहर के व्यापारियों, दुकानदारों, श्रमिकों, सफाई कर्मचारियों और अन्य वर्गों के लोगों की सुविधा के लिए कोविड वैक्सीन लगाने के लिए शिविर लगा रहा है। बुधवार को शिविर कैनाल रोड मार्केट, नई बस्ती, न्यू प्लॉट, कनक मंडी, पुरानी मंडी, सुपर बाजार, राजेंद्र बाजार, सिटी चौक में लगाए गए। यहां सुबह से ही वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। प्रशासन की ओर से
विज्ञापन

पुराने शहर में टीकाकरण करवाने पहुंची सुरभि, संतोष, आलोक आदि ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। नगर निगम की ओर से पूरे शहर में 30 मई तक टीकाकरण करवाया जाना है। उधर, रेजीडेंसी रोड स्थित पर्यटन विभाग के कार्यालय में भी टीका लगवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

-----------
आज टीकाकरण के लिए
इन स्थानों पर लगेगा शिविर
तालाब तिल्लो मार्केट, तालाब तिल्लो गोल पुली, नानक नगर मार्केट, लोअर रूपनगर, राज तिलक रोड, मोती बाजार मार्केट, परेड रोड मार्केट, लखदाता बाजार, लोअर रघुनाथ मार्केट में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
यहां भी लगाई जा रही वैक्सीन
प्राइमरी हेल्थ सेंटर, यात्री निवास भगवती नगर, प्राइमरी हेल्थ सेंटर शास्त्री नगर, डे केयर सेंटर रूपनगर, अर्बन हेल्थ सेंटर मुबारक मंडी, दीवान बद्रीनाथ स्कूल, अर्बन हेल्थ पोस्ट तालाब तिल्लो खाटिका में टीकाकरण होगा।

--------
सामाजिक दूरी दरकिनार
इस दौरान सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा गया। हालांकि यहां तैनात पुलिस कर्मियों ने भी लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए कहा, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि रोकना मुश्किल हो गया। हालांकि लोग कतारों में खड़े किए गए थे। प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए थे। मगर यहां पर ऐसा नहीं हो रहा है। लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। जगह कम होने के कारण उन्हें इकट्ठा खड़ा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed