फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu news,second enniversary of pulwama attack

तिरंगा रैलियां निकाल शहीदों को किया नमन, लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

विज्ञापन
jammu news,second enniversary of pulwama attack
जम्मू। पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर रविवार को विभिन्न संगठनों ने शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर में तिरंगा रैलियां निकाली गईं। जगह-जगह श्रद्धांजलि समागम करवाए गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 100 मीटर लंबा तिरंगा लेकर शहर में रैली निकाली। विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट ने अमर जवान शहीद रहें और भारत माता के जयकारे लगाए। साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बलिदान स्तंभ पर जाकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रैना ने कहा कि 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा में शहीद हुए अमर वीर जवानों को देश कभी भी भुला नहीं पाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस ने वार्ड-56 गंग्याल में कार्यक्रम करवाकर वीर जवानों को नमन किया। पूर्व मंत्री रमण भल्ला, नगर निगम जम्मू के पूर्व चेयरमैन सतीश शर्मा और ब्राह्मण सभा के चेयरमैन केके शर्मा विशेष रूप उपस्थित हुए। मौके पर वार्ड के अध्यक्ष गौतम शर्मा, बलदेव सिंह, गुरदास मल, हैप्पी वर्मा लुद्रमनी शर्मा सत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल ने तवी नदी किनारे महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थल पर शहीदों को नमन किया। प्रदेशाध्यक्ष राकेश बंजरंगी ने कहा कि वीर जवानों की कुर्बानी को हमेशा याद रखा जाएगा। पाकिस्तान लगातार आतंकी हमले करवा रहा है, जिसका भारत सरकार को कड़ा जवाब देना चाहिए। इसके बाद तिरंगा रैली निकाली गई, जो बिक्रम चौक, महेशपुरा चौक से होते हुए तवी पुल पर आकर संपन्न हुई।
शिवसेना डोगरा ने भी कार्यक्रम करवा शहीदों को नमन किया। अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि हर पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए।
जम्मू वेस्ट असेंबली ने अध्यक्ष सुनील डिंपल की अध्यक्षता में रैली निकाली। इसमें शामिल शहरवासियों ने चीन और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
एकजुट जम्मू के यूथ विंग ने हवन करवाकर शहीदों की आत्मिक शांति की प्रार्थना की।
शिवसेना (बालठाकरे) प्रदेश इकाई ने अध्यक्ष साहनी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम करवाया। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों को भारी रियायत दरों पर और शहादत देने वाले जवानों के परिजनों को निशुल्क आवासीय प्लॉट आवंटित करने की मांग की।

------------
शहीद की याद में बनाई गई वाटिका
जम्मू। जीसी सीआरपीएफ बन तालाब कैंप्स ने कार्यक्रम करवाकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सीआरपीएफ ने शहीद हेडकांस्टेबल नसीर अहमद वाटिका का उद्घाटन किया गया। इस वाटिका को शहीद स्मारक के पास ही बनाया गया है। मुख्य अतिथि ने शहीद की पत्नी शाजिया कोसर को सम्मानित किया। उधर, पूर्व सेंट्रल पार्लियामेंटरी फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रेस क्लब में कार्यक्रम करवा बलिदानियों को याद किया। दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मिक शांति की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed