फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu News: Robbery in broad daylight in Greater Kailash at gunpoint; 1.5 kg gold looted, police engaged in in

Jammu News: हथियार दिखाकर ग्रेटर कैलाश में दिनदहाड़े डकैती; 1.5 किलोग्राम लूटा सोना, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 01 Feb 2025 04:44 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 01 Feb 2025 04:44 PM IST
सार

जम्मू के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियारों के साथ 1.5 किलोग्राम सोने की लूट की वारदात को अंजाम दिया, और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jammu News: Robbery in broad daylight in Greater Kailash at gunpoint; 1.5 kg gold looted, police engaged in in
जम्मू के ग्रेटर कैलाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर कैलाश में आभूषणों की दुकान में वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश एक बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक से पहुंचे थे। वहीं, बाद में इसी से फरार हुए हैं। इनके भागने के बाद पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। फव्वारा चौक से जैसे-जैसे पुलिस सीसीटीवी खंगालती गई वैसे ही उनका रूट पता चलता गया।

विज्ञापन


अंतिम लोकेशन मुरारी चक गांव की थी। इसी गांव से ये रिंग रोड पर चढ़े और फिर वहां से गायब हो गए। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद बदमाशों ने अपना हुलिया नहीं बदला और ऐसे ही गए जैसे आए थे। पुलिस की तरफ से विजयपुर के राया मोड़ समेत पूरे रिंग रोड के आसपास के इलाकों में 100 से अधिक सीसीटीवी को खंगाला है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। क्योंकि, आरोपियों ने हेलमेट से चेहरे को छिपा रखा था। इसलिए उन्हें पहचानना भी चुनौती बना हुआ है। ये इतने शातिर थे कि इन्हें मालूम था कि दोनों के हेलमेट पहनने पर भागते समय रास्ते में कहीं रोका नहीं जाएगा।
विज्ञापन


इसलिए भागने के बाद हेलमेट नहीं उतारी। डीएसपी जिशान भट्ट का कहना है कि पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास 100 मीटर तक का डंप डाटा खंगाला है। देखा जा रहा है कि वारदात के वक्त किन किन लोगों की फोन से बात हुई। कइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।चीखती रही महिला, गहने लूटते रहे बदमाश वारदात के वक्त महिला लगातार चीखती रही। इसके बावजूद बदमाशों ने शीशे तोड़कर गहने लूटे। इतने शोर के बावजूद भी महिला की मदद करने के लिए कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed