फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu News: GMC principal house-office raided, crime branch action on manipulation of date of birth

जम्मू न्यूज: जीएमसी प्राचार्य के घर-दफ्तर पर छापा, जन्मतिथि में हेरफेर पर क्राइम ब्रांच ने दस्तावेज किए जब्त

Fri, 07 Jul 2023 02:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 07 Jul 2023 02:25 AM IST
सार

छन्नी हिम्मत निवासी ने शिकायत में आरोप लगाया कि डाॅ. सूदन ने जीएमसी जम्मू में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए जन्मतिथि के दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ किया है। एमबीबीएस प्रवेश के लिए उनकी उम्र कम थी। 

विज्ञापन
Jammu News: GMC principal house-office raided, crime branch action on manipulation of date of birth
जीएमसी जम्मू के प्राचार्य के दफ्तर और आवास पर छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी जन्मतिथि मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने वीरवार को जम्मू मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल एवं डीन शशि सूदन के कार्यालय, आवास और गेस्ट हाउस में दबिश दी। तीनों जगहों पर क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें मौजूद रहीं। करीब छह घंटे तक चली जांच में कई जरूरी दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने इस मामले कोई जानकारी नहीं दी है। वीरवार सुबह करीब 10 बजे एक साथ क्राइम ब्रांच की टीमों ने जीएमसी स्थित प्रचार्य के कार्यालय, तालाब तिल्लो स्थित अधिकारिक आवास और छन्नी स्थित उनके घर पर छापा मारा। सूत्रों का कहना है कि गेस्ट हाउस में प्रिंसिपल मौजूद थीं।
विज्ञापन


उन्हीं की मौजूदगी में टीम ने जन्मतिथि से जुड़े जरूरी दस्तावेजों की जांच की। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी जांच में जरूरी दस्तावेजों को बरामद कर उन्हें टीम साथ ले गई। कार्रवाई के दौरान अर्धसैनिक बलों को भी साथ रखा गया था। हालांकि इस मामले में क्राइम ब्रांच के एसएसपी शैलेंद्र सिंह से कई बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला   

जन्मतिथि दस्तावेज से छेड़छाड़ के आरोप में जीएमसी की प्रिंसिपल डाॅ. शशि सूदन के खिलाफ पी/एस ईओडब्ल्यू (पीएस इकनामिक अफेंस विंग जम्मू) अपराध शाखा ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें आरपीसी 420, 465, 467, 468, 471, 120बी और 5(1)(डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।  


मनु गुप्ता निवासी छन्नी हिम्मत ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि डाॅ. सूदन ने जीएमसी जम्मू में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए जन्मतिथि के दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ किया है। एमबीबीएस प्रवेश के लिए उनकी उम्र कम थी। 


जिसके लिए जन्मतिथि दस्तावेज में छेड़छाड़ करके उसे 8 अप्रैल 1965 का दर्शाया गया। जबकि 1981 में वह एमबीबीएस पाठ्यक्रम में शामिल होने के लिए उम्र के हिसाब से योग्य नहीं थीं। एक में उनका जन्म 8-4-1964 और दूसरे में 8-4-1965 में दर्शाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed