फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu News Gangyal Firing Case Accused Arrested Beaten By Police in Public

गंग्याल गोलीकांड: आरोपियों की सरेआम परेड... पट्टों और लाठियों से पिटाई; बीच सड़क गिड़गिड़ाते रहे आरोपी

Thu, 12 Jun 2025 12:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Jun 2025 12:15 PM IST
सार

जम्मू के गंग्याल गोलीकांड में पुलिस ने चारों आरोपियों की सरेआम परेड कराई। साथ में पट्टों और लाठियों से पिटाई भी की। इस दौरान आरोपी गिड़गिड़ाते दिखाई दिए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में हथकड़ियों में जकड़कर गंग्याल बाजार की मुख्य सड़क पर परेड करवाई।

विज्ञापन
Jammu News Gangyal Firing Case Accused Arrested Beaten By Police in Public
गंग्याल गोलीकांड के चारों आरोपियों की सरेआम परेड - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू के गंग्याल गोलीकांड में पकड़े गए चार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को सरेआम सड़क पर पीटते हुए जैसे को तैसा संदेश देने की कोशिश की है। पिछले कुछ समय से पुलिस पर पशु, नशा तस्करों के साथ कुख्यात अपराधियों द्वारा लगातार हमले हो रहे हैं। 
विज्ञापन


इस कार्रवाई को पुलिस को ऐसे असामाजिक तत्वों को जवाब देना माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल भी उठ रहे हैं। गंग्याल इलाके में गत शुक्रवार को हुए गोलीकांड में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


इनमें सुरेंद्र सिंह निवासी दशमेश नगर, मास्टरमाइंड हरजोत सिंह (अंडा) निवासी दशमेश नगर, रमण कुमार निवासी 92/6 माडल टाउन गंग्याल और मोहम्मद अशरफ निवासी करियानी तालाब नरवाल जम्मू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंग्याल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 111, 191 (3) और आर्म्स अधिनियम 3/25 के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले रहे हैं।

बार्डर इलाकों में हो रही आपराधिक वारदातों में शामिल लोगों तक पहुंचने में भी इनकी गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है। पुलिस गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में हथकड़ियों में जकड़कर गंग्याल बाजार की मुख्य सड़क पर परेड करवाई और लाठियों व पट्टों से जमकर पीटा। इस कार्रवाई का कई लोग अपने मोबाइल पर वीडियो बनाते दिखे। पिटाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहली बार आरोपियों के खिलाफ खुलेआम पिटने की इस तरह की कार्रवाई की है। सार्वजनिक परेड और पिटाई से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग और वहां से गुजर रहे वाहन चालक कार्रवाई को देखने के लिए जमा हो गए। लोगों ने इस कार्रवाई को पुलिस की सख्ती और अपराध पर नियंत्रण की दिशा में सख्त संदेश बताया।

गंग्याल गोलीकांड उस समय हुआ था जब प्रधानमंत्री कटड़ा के दौरे पर थे। इसमें कार सवार हमलावरों ने गोलियां चलाकर मोटरसाइकिल सवार परमजीत सिंह उर्फ पंकज उर्फ मुर्गा निवासी सियोडा को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

 

पुलिस ने वारदात को गैंगवार बताया
आरोपियों द्वारा दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम देने से पुलिस के सुरक्षा तंत्र पर सवाल उठ रहे थे। पुलिस ने जांच में इस वारदात को गैंगवार बताया था। घायल युवक भी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में नौ मामले दर्ज हैं।

कार का मालिक भी लिया जा चुका हिरासत में
वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने इसमें इस्तेमाल की गई कार को बरामद कर उसके मालिक को हिरासत में लिया था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनदहाड़े चली गालियों से दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस पर आरोपियों को पकड़ने का दबाव था। पुलिस ने वारदात के पांच दिन में आरोपियों को पकड़ कर सख्त कार्रवाई से आपराधियों को कड़ी चेतावनी दी है।

गिड़गिड़ाते रहे आरोपी
गंग्याल राष्ट्रीय राजमार्ग की मुख्य सड़क पर गोलीकांड के आरोपियों की पिटाई की वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस सरेआम आरोपियों की धुनाई कर रही है और आरोपी गिड़गिड़ाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस कर्मियों के हाथों में डंडे और पट्टे थे, जिससे तीनों आरोपियों की बारी-बारी पिटाई की गई।

वायरल हुए वीडियो में पुलिस के साथ दो लोग सादे कपड़ों में दिख रहे हैं। इसमें एक ने अपने चेहरे को रूमाल से ढका है। आरोपियों की इस परेड को देखने के लिए कुंजवानी से जम्मू की तरफ आने वाली सड़क पर लंबा जाम लगा रहा।

यह कहता है कानून
पुलिस की यह कार्रवाई गलत है। पुलिस का काम मामले की जांच करना है और दोषियों को सजा देना न्यायालय का काम है। अगर पुलिस सरेआम ऐसे सजा देगी तो न्यायालय का क्या होगा? यह मानवाधिकारों का भी उल्लंघन है।- उमेश शर्मा, अधिवक्ता

यह भी पढ़ें: UP: 'बचाओ... बचाओ', नाम के आगे ये शब्द लिखने पर अधेड़ का कत्ल, रिश्तेदारों को भी पीटा; शिरोमणि मर्डर की स्टोरी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed