{"_id":"63cce3a517bf2e4e85524e9c","slug":"jammu-narwal-bomb-blast-nia-team-starts-investigation-area-sealed-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Narwal Bomb Blast: एनआईए की टीम घटनास्थल पर पहुंची, इलाके को सील किया, 16 मिनट के भीतर हुए थे धमाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Narwal Bomb Blast: एनआईए की टीम घटनास्थल पर पहुंची, इलाके को सील किया, 16 मिनट के भीतर हुए थे धमाके
Sun, 22 Jan 2023 12:50 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 22 Jan 2023 12:50 PM IST
सार
जम्मू के नरवाल मंडी इलाके में हुए धमाकों की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम मौके पर पहुंच गई है। इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस की स्पेशल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए थे। पूरे इलाके को सील किया गया है।
विज्ञापन
नरवाल में ब्लास्ट के बाद जांच करते सुरक्षाबल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के नरवाल मंडी इलाके में 16 मिनट में 50 मीटर की दूरी पर हुए दो धमाकों से पूरा इलाका दहल गया। एक के बाद एक हुए इन धमाकों में नौ लोग घायल हो गए थे। पुलिस को शक है कि दोनों धमाकों में संदिग्ध आतंकियों की ओर से आईईडी का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
पहला धमाका एक पुरानी बोलेरो में हुआ फिर दूसरा धमाका 50 मीटर की दूरी पर ट्रांसपोर्ट नगर जंकयार्ड में खड़े एक अन्य वाहन में। घायलों को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है। इनमें एक के पेट में चोट है जबकि दो के पैर की हड्डियां टूट गई हैं। सभी घायलों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दुकानों कों बंद करा दिया गया है। रविवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने पूरे इलाके में जांच कर कुछ लोगों से पूछताछ भी की। इस मामले में जांच जम्मू कश्मीर पुलिस की स्पेशल टीम भी कर रही है।
विज्ञापन
जम्मू में संदिग्ध आतंकियों की ओर से ये धमाके ऐसे समय में किए गए हैं जब दो दिन बाद पहुंचने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा व 26 जनवरी के मद्देनजर पूरा सुरक्षा अमला हाई अलर्ट पर है। राहुल की यात्रा 23 जनवरी को जम्मू पहुंचनी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अन्य दिनों की तरह कामकाज सुचारु रूप से चल रहा था।
इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे वहां मरम्मत के लिए खड़े एक बोलेरो वाहन में विस्फोट हो गया था। इसमें गाड़ी के पास खड़े पांच लोग घायल हो गए। खून से लथपथ इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच 50 मीटर की दूरी पर जंकयार्ड में एक पुराने वाहन में भी धमाका हो गया।
इस धमाके में चार और लोग घायल हो गए। इन सभी का इलाज जीएमसी में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना व सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तत्काल इलाके को सील कर दिया गया। इसके साथ ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
सभी संदिग्ध स्थानों पर तलाशी ली गई। बताते हैं कि इस दौरान एक मोबाइल के टूटे हुए टुकड़े भी मिले हैं, जिसे कब्जे में ले लिया गया है।पुलिस का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि इसका संबंध घटना से है या नहीं। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। बम निरोधक दस्ते तथा खोजी कुत्ते को भी लगाया गया ताकि सुराग मिल सके।