फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Narwal Blast: Darkness in front of eyes after loud explosions, eyewitnesses told

Jammu Narwal Blast: जोरदार धमाकों के बाद आंखों के सामने छाया अंधेरा, अब अस्पताल में हैं, चश्मदीद की जुबानी

Sun, 22 Jan 2023 11:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 11:29 AM IST
सार

जम्मू के नरवाल मंडी इलाके में 50 मीटर की दूरी पर हुए दो धमाकों से पूरा इलाका दहल गया। संदिग्ध आतंकियों की ओर से यह धमाके ऐसे समय में किए गए हैं जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा व 26 जनवरी के मद्देनजर पूरा सुरक्षा अमला हाई अलर्ट पर है। राहुल की यात्रा 23 जनवरी को जम्मू पहुंचनी है। 

विज्ञापन
Jammu Narwal Blast: Darkness in front of eyes after loud explosions, eyewitnesses told
नरवाल में ब्लास्ट के बाद जांच करते सुरक्षाबल - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

हम सभी काम कर रहे थे, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और आंखों के आगे अंधेरा छा गया था। कुछ ही मिनट बाद एक और धमाका हुआ, जिसके बाद हम सभी दहशत में आ गए। चारों तरफ अफरातफरी और भगदड़ मची थी। कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। इसके बाद आंखों के आगे अंधेरा छा गया। यह कहना था नरवाल के यार्ड नंबर सात में शनिवार को हुए दो धमाकों में घायल हुए लोगों का। घायल हुए नौ लोगों को जीएमसी जम्मू में उपचार के लिए लाया गया, जिसमें से कई बदहवासी में थे।

विज्ञापन

Jammu Narwal Blast: Darkness in front of eyes after loud explosions, eyewitnesses told
नरवाल ब्लास्ट में घायल - फोटो : संजय कुमार

अपनों को देखने के लिए जीएमसी में पहुंचे कई तीमारदार भी सहमे हुए थे। अधिकांश घायल धमाके के दौरान यार्ड में गाड़ियों का काम कर रहे थे तो कईं अपने वाहन को ठीक करवाने के लिए आए थे। घायलों में अर्जुन कुमार निवासी न्यू बाहू फोर्ट जम्मू को पेट में आपरेशन के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि एक अन्य घायल विनोद कुमार निवासी चक्क बख्तावर, आरएस पुरा को छाती में जख्म हुए हैं। घायल अमित कुमार निवासी बाहू फोर्ट जम्मू ने बताया कि वह रोजमर्रा की तरह यार्ड 7 में वाहन को ठीक करने का काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jammu Narwal Blast: Darkness in front of eyes after loud explosions, eyewitnesses told
नरवाल में ब्लास्ट के बाद जांच करते सुरक्षाबल - फोटो : संजय कुमार

तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और वह घायल हो गए। उनकी दोनों टांगों में चोट लगी है। इसी तरह जीएमसी में दर्द से कराह रहे घायल राजेश कुमार निवासी बावे ने बताया कि वह अन्य दो साथियों के साथ सूमो गाड़ी को ठीक कर रहे थे तभी जोरदार धमाके से वह उछलकर गाड़ी के एक तरफ पटक गया। उसका कहना था कि जिस गाड़ी में वह काम कर रहे थे वह श्रीनगर से आई थी। उसके कूल्हे और पांव में भीतरी चोट लगी हैं, जिससे काफी दर्द हो रहा था। धमाके के बाद घायल सुशील कुमार निवासी प्रेमनगर, डोडा काफी सहमे हुए थे और कुछ बोलने की हालत में नहीं थे।

विज्ञापन

Jammu Narwal Blast: Darkness in front of eyes after loud explosions, eyewitnesses told
नरवाल में ब्लास्ट के बाद जांच करते सुरक्षाबल - फोटो : संजय कुमार

उनके साथ आए तीमारदार ने बताया कि सुशील अपनी सूमो गाड़ी को ठीक करवाने के लिए यार्ड में आया था और धमाके के दौरान साथ में खड़ा था। उनके दाहिनी हाथ और हाथ में चोटें आई हैं। घायल सुहेल इकबाल निवासी उस्ताद मोहल्ला ने बताया कि वह गाड़ी में डेंट निकालने का काम कर रहे थे तभी जोरदार धमाके से छर्रे उसके वाईं तरफ पेट के हिस्से और दाईं तरफ पैर में जा लगे। धमाका इतना जोरदार था कि छर्रे जूते को चीरता हुआ पैर में जा घुसा। एक अन्य घायल विनोद कुमार ने बताया कि वह गाड़ी में सीटों का काम करते हैं। धमाके के दौरान उनकी छाती में जख्म हुए हैं। अन्य घायलों में विश्व प्रताप निवासी काना चक्क जम्मू, राजेश कुमार निवासी बावे जम्मू, अनीश निवासी बाहू फोर्ट जम्मू और अभिषेक कुमार निवासी आरएस पुरा शामिल हैं।

Jammu Narwal Blast: Darkness in front of eyes after loud explosions, eyewitnesses told
नरवाल में ब्लास्ट के बाद जांच करते सुरक्षाबल - फोटो : संजय कुमार

धमाका इतना तेज था कि कुछ वाहन हवा में उछल गए

नरवाल मोटर पार्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व प्रत्यक्षदर्शी जसविंदर सिंह ने बताया कि पहला धमाका एक वार्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़े एक वाहन में हुआ। दूसरा धमाका 15 मिनट बाद कबाड़ स्थल पर हुआ। मौके पर मौजूद राजकुमार ने कहा कि दूसरे धमाके के दौरान वह एक अन्य वाहन की मरम्मत कर रहा था। शुरू में लगा कि किसी गाड़ी का पेट्रोल टैंक फटा है, लेकिन धमाका इतना जोरदार था कि कुछ वाहन हवा में उछल गए। विस्फोट के बाद वाहनों के परखच्चे उड़ गए थे। 

Jammu Narwal Blast: Darkness in front of eyes after loud explosions, eyewitnesses told
जम्मू के नरवाल इलाके में ब्लास्ट के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : निखिल मेहता

बोलेरो के नंबर से छानबीन शुरू

पुलिस बोलेरो के नंबर के आधार पर उसके मालिक तक पहुंचने की कोशिश में है। सूत्रों का कहना है कि वाहन मालिक से यह जानने की कोशिश की जाएगी कि क्या आतंकियों से उसका कोई कनेक्शन हैं। क्या पहले से ही गाड़ी में विस्फोटक रखकर यहां पार्क किया गया था या फिर किसी ने नरवाल में इसे प्लांट की। हालांकि, पुलिस का कहना है कि फिलहाल सुरक्षा कारणों से नंबर सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। 

Jammu Narwal Blast: Darkness in front of eyes after loud explosions, eyewitnesses told
जम्मू में धमाके के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग में इस महीने तीन हमले 

जम्मू संभाग में आतंकियों ने इस महीने तीन हमलों को अंजाम दिया। पहला हमला साल के पहले दिन सीमावर्ती जिले राजोरी के ढांगरी गांव में हुआ। इसके अगले दिन भी आईईडी हमला किया गया। इन दोनों हमलों में सात लोगों की जान चली गई और 14 अन्य घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे संभाग में अलर्ट है। इसी बीच शनिवार को जम्मू के नरवाल में संदिग्ध आईईडी धमाका हुआ जिसमें नौ लोग घायल हो गए। 

Jammu Narwal Blast: Darkness in front of eyes after loud explosions, eyewitnesses told
जम्मू के नरवाल इलाके में ब्लास्ट के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : निखिल मेहता

दूसरा धमाका मोबाइल में कैद

जब पहला धमाका हुआ तो कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और वहां की अफरातफरी मोबाइल फोन में रिकार्ड करने लग गए। इसबीच दूसरा धमाका एक शख्स के मोबाइल फोन में कैद हो गया। बाद में यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। 

Jammu Narwal Blast: Darkness in front of eyes after loud explosions, eyewitnesses told
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

घायलों को 50 हजार रुपये आर्थिक मदद की घोषणा

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना की निंदा करते हुए सुरक्षा बलों को तत्काल हमलावरों को चिह्नित करने तथा कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी प्रकार का कसूर नहीं रहना चाहिए। इससे पहले वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी।

साथ ही जांच के बारे में भी बताया। उप राज्यपाल ने घायलों के प्रति सहानुभूति जताते हुए 50 हजार रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा की। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही प्रशासन को हिदायत दी कि घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। परिवार वालों को हर संभव मदद दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed