फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Narco module busted in Uri, three smugglers arrested

Jammu : उड़ी में नारको मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों का नशीला पदार्थ और लाखों की नकदी बरामद

Fri, 10 May 2024 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 May 2024 01:02 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि नशे की सामग्री पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई थी। इम मामले में कुछ और बड़ी मछलियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Jammu: Narco module busted in Uri, three smugglers arrested
जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस ने नारको मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए बृहस्पतिवार को तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 7800 किलो का नशीला पदार्थ व 12,63,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि नशे की यह सामग्री पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई थी। इम मामले में कुछ और बड़ी मछलियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आमोद अशोक नागपुरे ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बुधवार को उड़ी थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि चुरुंडा निवासी महमूद अहमद नजर और धनिसेदान का रहने वाला सज्जाद अहमद नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दोनों संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। दोनों ने बताया कि उन्होंने चुरंदा में नशीला पदार्थ और नकदी छिपाई है। खुलासे के बाद, मजिस्ट्रेट के साथ एक पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली और प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया। इस ऑपरेशन में सेना की भी मदद ली गई।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा, आरोपियों ने खुलासा किया कि एक अन्य व्यक्ति दानिसेदान का रहने वाला फैयाज अहमद हाजम पाकिस्तान से नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया और पूछताछ की । बाद में तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। फैयाज के खुलासे के बाद उसके घर से भी कुछ नकदी बरामद की गई। यह मॉड्यूल पाकिस्तान स्थित आकाओं से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द गिरफ्त में होेंगे मुख्य संचालक
एसएसपी ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि इस मामले का चुनाव से कोई जुड़ाव नहीं है। हालांकि वह इस घटनाक्रम की पूरी जांच करेंगे। हमें कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और हम जल्द ही मुख्य संचालकों पर कार्रवाई करेंगे।


इस वर्ष अप्रैल तक 145 नशा तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में 2024 के शुरुआती चार महीनों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 79 मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान 145 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 36 कुख्यात नशा तस्कर शामिल हैं। पुलिस ने 1.88 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों के साथ इनकी तस्करी के लिए 14 वाहनों को जब्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed