फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, nagar nigam, ward problem

Jammu News: इलाके में ठीक हों स्ट्रीट लाइटें, सड़कों में पड़े गड्ढे भरे जाएं

विज्ञापन
jammu, nagar nigam, ward problem
आयुक्त डा. देवाश यादव लोगों की समस्याएं सुनते हुए.... जेएमसी
वार्ड 35 के भारत माता पटोली पार्क में आयोजित संवाद कार्यक्रम में लोगों ने उजागर की समस्याएं
विज्ञापन

आयुक्त बोले- मांगों के अनुरूप तैयार होगा बजट, लोगों को मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम की ओर से वार्ड 35 स्थित भारत माता पटोली पार्क में आयोजित संवाद कार्यक्रम में लोगों ने समस्याएं रखीं। लोगों ने कहा कि इलाके में स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाए। लंबे समय से खराब चल रही हैं। रात को आवागमन करने में परेशानी होती है। इसके अलावा सड़कों पर पड़े गड्ढों पर को भरा जाए। साथ ही पार्कों, पेयजल और बिजली से संबंधित समस्याओं को दूर किया जाए।
लोगों ने बताया कि जानीपुर के मुख्य बाजार का सौंदर्यीकरण किया जाए। स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत समय पर हो। पानी की आपूर्ति में सुधार किया जाए। सीवरेज समस्या का समाधान, स्मार्ट मोहल्लों का विकास, रिफ्लेक्टर के साथ सड़क डिवाइडर की स्थापना, पार्कों में जिम सुविधा, अतिरिक्त स्वच्छता कर्मचारी, फुटपाथों बनाने की मांग रखीं।
विज्ञापन

हाई कोर्ट रोड पर एक सार्वजनिक शौचालय और वार्ड 34 में एक सार्वजनिक औषधालय की स्थापना की जाए। आयुक्त डाॅ. देवांश यादव ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान घरद्वार पर किया जाएगा। सुझावों को सुना जाएगा। इसी आधार पर काम के लिए बजट जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समस्याओं के समाधान के लिए ही बजट तैयार किया जाएगा। डॉ. यादव ने वार्ड 35 और आसपास के क्षेत्रों में पार्कों में हाई मास्ट लाइट और जिम उपकरण लगाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। आश्वासन दिया कि संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता से हल करवाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व पार्षद, एनजीओ सदस्य, मोहल्ला वेलफेयर कमेटी के सदस्य, संयुक्त आयुक्त, सचिव और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed