{"_id":"67c0d13091859303f4035135","slug":"jammu-nagar-nigam-encrochment-drieve-jammu-news-c-10-lko1027-555229-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अतिक्रमण करने पर दो से तीन ट्रक सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अतिक्रमण करने पर दो से तीन ट्रक सामान जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के बीच नगर निगम की ओर से प्रेम नगर से गुज्जर नगर तक चला अभियान
विरोध के बीच पुलिस की मौजूदगी में दो घंटे की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दुकानों के बाहर और फुटपाथ पर अतिक्रमण के विरोध में नगर निगम की ओर से वीरवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान बारिश के बीच पुलिस की मौजूदगी में प्रेम नगर से लेकर गुज्जर नगर तक दो से तीन ट्रक सामान जब्त किया गया।
वीरवार को चलाए गए अभियान के दौरान दौरान दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों में हड़कंप मचा रहा। दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वाले सामान को बचाते दिखे। गुज्जर नगर में कार्रवाई के दौरान कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त किया।
निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह नियमित कार्रवाई है। दुकानदारों को दुकान से बाहर सामान नहीं रखने को कहा, लेकिन वह इसे गंभीरता से नहीं लेते है। नियमों का अनुपालन करवाने के लिए इस अभियान को शुरू किया गया है। दुकानदार फुटपाथ को कवर कर अतिक्रमण बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। दुकानदारों ने कहा कि ट्रैफिक जाम का कारण रेहड़ियां नहीं बल्कि सड़क किनारे खड़े वाहन हैं। इस दौरान दुकानदारों ने निगम पर कार्रवाई में भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि रसूखदारों पर कार्रवाई करने से निगम बचता है और गरीब को निशाना बनाया जाता है।