{"_id":"6802b9175bfb32174b0b8ec8","slug":"jammu-nagar-nigam-alert-jammu-news-c-10-lko1027-592032-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट : बारिश, तूफान के बीच सतर्क रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट : बारिश, तूफान के बीच सतर्क रहें
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू नगर निगम (जेएमसी) के आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने बारिश और तूफान के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
परिवहन विंग के अधिकारियों को सड़कों में गिरे पेड़ों, खंभों और अन्य क्षतिग्रस्त ढांचे सहित मलबे को तुरंत हटाने के लिए कहा है।
यह अलर्ट विशेष रूप से जोन एक, दो और तीन के लिए है। इस संबंध में आपातकालीन सहायता के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 94697-48042 और 94193-72824 जारी किए हैं। साथ ही लोगों से खराब मौसम में घरों में रहने और आपात स्थिति या बुनियादी ढांचे से संबंधित मुद्दों की सूचना हेल्पलाइन नंबरों पर देने की अपील की। जेएमसी की अलग-अलग टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया है।