{"_id":"62c67f6e327cf51da8160f92","slug":"jammu-municipal-corporation-will-present-a-special-budget-session-from-next-year-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Municipal Corporation: अगले साल से जम्मू नगर निगम पेश करेगा विशेष बजट सत्र, पहली बार होगा ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Municipal Corporation: अगले साल से जम्मू नगर निगम पेश करेगा विशेष बजट सत्र, पहली बार होगा ऐसा
Thu, 07 Jul 2022 12:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार
सतीश वालिया, जम्मू
सतीश वालिया, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:09 PM IST
सार
आय और व्यय संबंधी दिया जाएगा ब्यौरा, किस मद में कितना पैसा खर्च होगा चलेगा पता। जम्मू नगर निगम अगले साल से पहली बार वार्षिक बजट के लिए विशेष बजट सत्र का आयोजन करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू नगर निगम अगले साल से पहली बार वार्षिक बजट के लिए विशेष बजट सत्र का आयोजन करेगा। इसमें आय और व्यय संबंधी ब्यौरा दिया जाएगा। इसके साथ ही किस मद में कितना पैसा खर्च होना है उसकी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
अभी तक सदन में बजट नहीं आता है। आन डिमांड काम के लिए धनराशि जारी होती है। अब स्टाफ सेलरी से लेकर नई नियुक्तियां और काम के लिए धनराशि का ब्यौरा दिया जाएगा। बजट सत्र एक दिवसीय ही होगा। नगर निगम के गठन के बाद से कभी भी सदन में बजट पेश नहीं हुआ है।
विज्ञापन
बजट सत्र के दौरान राशि के खर्च संबंधी अपनी राय दे सकेंगे। इससे बड़े प्रोजेक्टों के लिए भी धनराशि स्वीकृत हो सकेगी। साथ ही नगर निगम के आय स्रोंतों और पात्र धनराशि बारे भी जानकारी मिल सकेगी। अप्रैल माह में विशेष सत्र हो सकता है। हाउसिंग कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा ने भी इस बारे प्रस्ताव लाया गया था।
विज्ञापन
बजट नगर निगम में ही पास होता है। सदन में बजट पर भी चर्चा की जाएगी। सर्वसहमति से इसे पारित किया जाएगा। - राहुल यादव, आयुक्त, नगर निगम।
इस बार बजट के लिए विशेष सत्र का आयोजन होगा। इसमें बजट को पास किया जाएगा। बजट को पार्षदों के समक्ष रखा जाएगा और उनकी राय ली जाएगी। - चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम।