{"_id":"638486c2b2227f120d19f775","slug":"jammu-municipal-corporation-will-make-women-empowered-buying-e-rickshaw-will-be-easy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: नगर निगम बनाएगा महिलाओं को सशक्त, ई रिक्शा खरीदना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: नगर निगम बनाएगा महिलाओं को सशक्त, ई रिक्शा खरीदना होगा आसान
Mon, 28 Nov 2022 03:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 28 Nov 2022 03:30 PM IST
सार
नगर निगम जम्मू के अनुसार अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए महिलाओं के पास पैसों का संकट रहता है। ऐसे में वे आगे नहीं आ पातीं। नगर निगम उन्हें स्वरोजगार शुरू करने में सहायता करेगा।
विज्ञापन
ई रिक्शा।
- फोटो : Dig Vishal
विस्तार
नगर निगम जम्मू अब महिलाओं को सशक्त बनाएगा। महिलाओं को ई-रिक्शा मुहैया करवाएगा। पहले चरण में महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा और स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। यह जानकारी मेयर राजिंदर शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि महिलाएं पार्षदों के माध्यम से ई-रिक्शा ले सकेंगी। नगर निगम ई रिक्शा लेने के लिए बैंक से भी करार करवाएगा।
विज्ञापन
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और आय में इजाफा करना है। इसके लिए नगर निगम की ओर से जनरल हाउस में प्रस्ताव भी लाया जाएगा। इसके बाद वार्डों में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। इच्छुक महिलाएं आवेदन कर ई-रिक्शा चला सकेंगी। वहीं, पढ़ाई के बाद रोजगार की तलाश में बैठी युवतियां भी काम आरंभ कर सकेंगी। नगर निगम के अनुसार अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए महिलाओं के पास पैसों का संकट रहता है। ऐसे में वे आगे नहीं आ पातीं। नगर निगम उन्हें स्वरोजगार शुरू करने में सहायता करेगा।
विज्ञापन
वर्तमान में भी महिलाएं चला रहीं ई-रिक्शा
ई-रिक्शा सेवा शुरू होने के बाद शहर में कुछ इलाकों में महिलाएं सेवाएं दे रही हैं। महिलाएं दिन में रिक्शा चलाकर परिवार का बेहतर पालन-पोषण कर रही हैं।
विज्ञापन