{"_id":"6136e6028ebc3e7cfe0ed0a0","slug":"jammu-municipal-corporation-started-bye-bye-plastic-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाय-बाय प्लास्टिक अभियान: अगले महीने से हाथ में पॉलिथीन बैग दिखा तो होगा जुर्माना, जल्द जारी होगा आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाय-बाय प्लास्टिक अभियान: अगले महीने से हाथ में पॉलिथीन बैग दिखा तो होगा जुर्माना, जल्द जारी होगा आदेश
Tue, 07 Sep 2021 09:39 AM IST
प्रशांत कुमार
सतीश वालिया, जम्मू
सतीश वालिया, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 07 Sep 2021 09:39 AM IST
सार
नगर निगम इससे पहले भी कई बार अभियान चला चुका है, लेकिन इसका असर नहीं दिखा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अक्तूबर माह से जम्मू शहर में बाजारों में लोगों के हाथों में पॉलिथीन बैग दिखने पर जुर्माना किया जाएगा। इससे पहले दुकानों में चेकिंग के दौरान ही पॉलिथीन बैग मिलने पर जुर्माना होता था। बाजारों से सामान पॉलिथीन बैग में देने और लेने के कारण पॉलिथीन का प्रयोग बढ़ता जा रहा है। इस कारण शहर की प्रदूषण बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
इस बारे में नगर निगम प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है। इसके बाद अंतिम आदेश अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है। पहले चरण में पांच हजार से पचास हजार रुपये तक जुर्माने की व्यवस्था रहेगी। नगर निगम इससे पहले भी कई बार अभियान चला चुका है, लेकिन इसका असर नहीं दिखा। अब एक माह के लिए बाय-बाय प्लास्टिक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पॉलिथीन लाने पर बैग मुहैया करवाया जाएगा। वहीं अगले माह से लोगों को पॉलिथीन बैग प्रयोग करने पर जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 30 साल पुराना मामला: यासीन मलिक बोला- मैं खुद करूंगा अपनी पैरवी, किसी वकील की मदद नहीं लेनी
विज्ञापन
नगर निगम करेगा कमेटी का गठन
जुर्माना वसूल करने के लिए नगर निगम एक कमेटी का गठन करेगा। कमेटी सदस्य अलग-अलग जगहों में चेकिंग करेंगे और जुर्माना वसूलेंगे। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस से भी कर्मचारी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- भाजपा के लिए खतरे की घंटी: 'मोदी लहर के सहारे न रहें' वाली बात जम्मू से दिल्ली पहुंची, पार्टी नेतृत्व गंभीर
शहर में 400 एमटी कचरा हर रोज आता
शहर में 400 (मीट्रिक टन) एमटी कचरा हर रोज निकलता है। इसमें दो एमटी कचरा पॉलिथीन बैग का ही होता है। कचरा फेंकने के लिए भी पॉलिथीन ही प्रयोग होता है। वहीं, कचरे को ठिकाने लगाना भी नगर निगम के लिए चुनौती बन गया है।
पॉलिथीन बैग पर सख्ती की जाएगी। अगले माह से जुर्माना किया जाएगा। इस बारे में इसी माह आदेश जारी किया जाएगा। जुर्माने के लिए कमेटी गठित की जाएगी। - अतुल गुप्ता, सचिव, नगर निगम