{"_id":"6106b3f1d36d3329ca4dd0ee","slug":"jammu-municipal-corporation-mayor-again-in-headlines-said-conditions-made-with-the-bride-at-the-time-of-marriage-are-not-fulfilled","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू नगर निगम: मेयर फिर सुर्खियों में, कहा-शादी के समय दुल्हन से हुईं शर्तें पूरी नहीं होतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू नगर निगम: मेयर फिर सुर्खियों में, कहा-शादी के समय दुल्हन से हुईं शर्तें पूरी नहीं होतीं
Sun, 01 Aug 2021 08:17 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 01 Aug 2021 08:17 PM IST
सार
टूटे नालों और गलियों को ठीक करने में जताई असमर्थता। चंद्र मोहन बोले पूर्व मंत्रियों, विधायकों और मेयर ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मेयर चंद्र मोहन गुप्ता फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार मेयर ने कहा कि तमाम चुनावी वादों को पूरा करना नामुमकिन है, जिस प्रकार शादी के समय दुल्हन से की गई शर्तें पूरी करना मुश्किल होता है, इसी तरह विकास का मसला है। वार्ड-33 में विकास और टूटे नालों पर मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि 200 से ज्यादा गलियों और नालों को ठीक करना मुश्किल है।
विज्ञापन
बजट की कमी है, सरकार से राशि मांगी गई है। सोशल मीडिया पर मेयर चंद्र मोहन गुप्ता का बयान काफी वायरल हो रहा है। इसमें इन्होंने कहा कि पूर्व में रहे विधायकों, मंत्रियों, मेयर और पार्षदों ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। सिर्फ वोटों की राजनीति ही की है। अब विकास न होने का आरोप सीधा भाजपा पर जड़ रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- ये नया जम्मू-कश्मीर है: देशद्रोहियों और पत्थरबाजों को ना पासपोर्ट मिलेगा ना सरकारी नौकरी, आदेश जारी
विज्ञापन
वहीं, निर्दलीय पार्षद भी इस बयान पर खूब हो-हल्ला कर रहे हैं। पार्षद अमित कुमार, रितू चौधरी, गौरव चोपड़ा, शौकत अली व अन्य ने कहा कि मेयर ही हार मान रहे हैं तो विकास कौन करवाएगा। आए दिन नए-नए बयान दे रहे हैं। इससे पहले उन्होंने एक बयान में 2031 तक जम्मू शहर में बर्फबारी होने की बात कही। विपक्षी पार्षदों ने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है।