फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: MP Jugal Kishore accuses NC Congress and PDP of discriminating against Pahari speaking people

जम्मू: सांसद जुगल किशोर ने एनसी, कांग्रेस और पीडीपी पर लगाए पहाड़ी भाषी लोगों से भेदभाव के आरोप

Wed, 07 Feb 2024 02:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 07 Feb 2024 02:43 PM IST
सार

भाजपा सांसद ने कहा कि तीन राजनीतिक दल वास्तविक वंशवादी हैं, जिन्होंने हमेशा लोगों की भावनाओं को मारने की कोशिश की है। हमेशा साजिश रची और अपनी राजशाही और अन्याय नीति से जम्मू-कश्मीर के लोगों को धोखा दिया

विज्ञापन
Jammu: MP Jugal Kishore accuses NC Congress and PDP of discriminating against Pahari speaking people
BJP MP from Jammu Poonch Jugal Kishore Sharma has tested positive for COVID 19 - फोटो : @mpjugalkishore

विस्तार

भाजपा के लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने मंगलवार को संसद में अपने संबोधन के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी भाषी लोगों का शोषण करने के लिए एनसी, कांग्रेस और पीडीपी को दोषी ठहराया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये तीन राजनीतिक दल वास्तविक वंशवादी हैं, जिन्होंने हमेशा लोगों की भावनाओं को मारने की कोशिश की है। हमेशा साजिश रची और अपनी राजशाही और अन्याय नीति से जम्मू-कश्मीर के लोगों को धोखा दिया। केवल अपने परिवारों को फलने-फूलने के लिए काम किया।
विज्ञापन


केवल मोदी सरकार है, जिसने पहाड़ी भाषी लोगों के पक्ष में साहसिक कदम उठाया है। उन्हें एसटी का दर्जा देने का फैसला किया। यह उनका वास्तविक अधिकार था जो पहले दिया जाना चाहिए था लेकिन उन्हें वंचित रखा गया। तीनों परिवारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 70 साल से हमेशा लोगों को अपने वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया और कभी भी उनके पक्ष में कोई कदम नहीं उठाया। अनुच्छेद 370 को निरस्त करना जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए प्रमुख कदम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार में 50 वर्षों से संघर्ष कर रहे गुज्जर बक्करवालों और गद्दी सिप्पी लोगों को राजनीतिक आरक्षण और मालिकाना हक प्रदान किया गया। आज दो महत्वपूर्ण विधेयक, स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी और उनकी महिलाओं को राजनीतिक आरक्षण और पहाड़ी भाषी लोगों को एसटी का दर्जा, संसद में पारित किए गए हैं जो लोगों के वास्तविक अधिकार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed