{"_id":"623780cd17c93d68781e4443","slug":"jammu-more-than-500-objections-and-suggestions-received-on-delimitation-mostly-from-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू : परिसीमन पर मिले 500 से ज्यादा आपत्तियां और सुझाव, अधिकतर कश्मीर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू : परिसीमन पर मिले 500 से ज्यादा आपत्तियां और सुझाव, अधिकतर कश्मीर से
Mon, 21 Mar 2022 01:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:00 AM IST
सार
मसौदा रिपोर्ट पर जनता से आपत्तियां व सुझाव लेने का आज आखिरी दिन। 28 व 29 मार्च को दो दिवसीय प्रदेश का दौरा करेगी परिसीमन आयोग की टीम।
विज्ञापन
परिसीमन आयोग जम्मू और कश्मीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के विधानसभा क्षेत्रों में किए गए बदलावों पर परिसीमन आयोग को प्रदेश से 500 से ज्यादा आपत्तियां व सुझाव भेजे गए हैं। सोमवार को आपत्तियां व सुझाव दर्ज करवाने का अंतिम दिन है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अधिकतर आपत्तियां और सुझाव कश्मीर संभाग से भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
आयोग इन आपत्तियों और सुझावों पर गौर करने के बाद 28 और 29 मार्च को प्रदेश का दौरा करेगा और जन प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर आपत्तियों पर अंतिम फैसला लेगा। आयोग की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेवानिवृत्त) और मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र की अगुवाई में आयोग के प्रदेश दौरे को लेकर चुनाव विभाग और प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र साफ कर चुके हैं कि छह मई से पहले आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप देगा। रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद प्रदेश में चुनाव विभाग की तरफ से मतदाता सूचियों के संशोधन का काम शुरू किया जाएगा। परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट में जम्मू संभाग में छह और कश्मीर संभाग में एक विधानसभा सीट बढ़ाई गई है। मसौदा रिपोर्ट में हालांकि अब कुछ ज्यादा बदलाव के आसार कम ही हैं।
विज्ञापन
नवंबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव
जम्मू-कश्मीर में नवंबर और दिसंबर महीने में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इसी एजेंडे पर भाजपा के अलावा अन्य पार्टियों ने जनता के बीच जाना भी शुरू कर दिया है। परिसीमन आयोग की ओर से अंतिम रिपोर्ट सौंपे जाने के छह से आठ महीने के भीतर विधानसभा चुनाव करवाने का आश्वासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी दे चुके हैं।