फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Mistake in voter list: Names of 500 people including Jammu councilor Anu Bali added to another ward

मतदाता सूची में गड़बड़ी: जम्मू पार्षद अनु बाली सहित 500 लोगों के नाम दूसरे वार्ड में जोड़े

Tue, 08 Aug 2023 05:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 08 Aug 2023 05:09 PM IST
सार

जम्मू के सभी वार्डों में मतदाता सूची में सुधार और नए मतदाता पंजीकरण करने के लिए काम चल रहा है। कुछ वार्डों के 400 से लेकर 500 वोटरों के नाम दूसरे वार्ड में शामिल कर दिए। यहां तक कि वार्ड-24 की निर्दलीय पार्षद अनु बाली का नाम अपने ही वार्ड की मतदाता सूची से गायब हो गया है। 

विज्ञापन
jammu Mistake in voter list: Names of 500 people including Jammu councilor Anu Bali added to another ward
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी है। इसके चलते शहर जम्मू के सभी वार्डों में मतदाता सूची में सुधार और नए मतदाता पंजीकरण करने के लिए काम चल रहा है। इसी बीच पिछले चुनाव के दौरान मतदाता सूची में हुईं गलतियां सामने आ रही हैं। 

विज्ञापन


लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि खुद अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बन रहे हैं। बीते दिनों मृत लोगों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल होने के खुलासे के बाद अब एक और गड़बड़ी सामने आई है। कुछ वार्डों के 400 से लेकर 500 वोटरों के नाम दूसरे वार्ड में शामिल कर दिए। यहां तक कि वार्ड-24 की निर्दलीय पार्षद अनु बाली का नाम अपने ही वार्ड की मतदाता सूची से गायब हो गया है। उन्हें वार्ड-25 में वोटर बना दिया गया। 
विज्ञापन


यहीं नहीं, उनकी बहू और बेटे का नाम मतदाता सूची में तो सही है, लेकिन पति का नाम भाजपा पार्षद अरुण खन्ना के वार्ड-25 में है। यह खुलासा तब हुआ जब वार्ड-24 में मतदाता सूचियों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि शहर के कुछ और वार्ड भी हैं जहां पार्षदों ने शिकायत की है कि उनके वार्डों में रहने वाले लोगों के नाम दूसरे वार्ड में हैं। इसलिए जल्द गलती को सुधारा जाए। पार्षदों ने कहा है -लगता है कि साजिशन ऐसा किया गया है, ताकि वे मतदान न कर सकें।

...तो इससे बड़ी भूल क्या होगी

पार्षद अनु बाली ने बताया कि मतदाता सूची में बहू और बेटे का नाम वार्ड-24 में ही है। मेरा और पति नवीन बाली का नाम वार्ड-25 में है। हैरान हूं कि किसी वार्ड के पार्षद का नाम उसी के वार्ड की मतदाता सूची में नहीं है। इससे बड़ी गड़बड़ी या लापरवाही क्या हो सकती है। 

मतदाता सूची में 40 उन लोगों के नाम भी थे, जो 20 साल पहले मर चुके हैं। मतदाता सूचियों में बड़ी खामियां सामने आ रही हैं। इसे दुरुस्त करने की जरूरत है। साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है ताकि मतदान से वंचित रह सकूं।

डोर-टू-डोर संशोधन शुरू, 25 तक काम पूरा करना होगा चुनौती

मतदाता सूचियों को ठीक करना चुनौती है, क्योंकि 25 अगस्त तक सूचियां प्रकाशित की जानी हैं। सूत्रों का कहना है - मतदाता सूचियों में त्रुटियां दूर करने की प्रक्रिया में लापरवाही सामने आई है। प्रशासन गलतियों को दूर करने में लग गया है। सोमवार को डोर-टू-डोर त्रुटियां दूर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई जो 4 दिन तक चलेगी। 

संबंधित बीएलओ और पीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूचियों को ठीक किया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से लोगों को मतदाता सूची दिखाई गई। मिलान किया गया कि परिवार के लोगों के नाम सूची में सही हैं या नहीं। इसके बाद 25 अगस्त की सूचियों में नाम को ठीक किया जाएगा। 


कांग्रेस पार्षद द्वारका चौधरी का कहना है - ऐसी गलतियों को जल्द सुधारा जाए। पता चला है कि मृत लोगों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल होने और अपने के बजाय दूसरे वार्ड का वोटर होने को लेकर निगम ने संबंधित विभाग को चिट्ठी लिखी है। इसमें त्रुटियों को ठीक करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed